फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Vs BJP: '1 लाख करोड़ रुपये का जुमला - सीजन 2', पीएम मोदी की नई रोजगार योजना पर राहुल गांधी का तंज

Fri, 15 Aug 2025 11:00 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahul Gandhi Dig At PM Modi New Scheme: पीएम मोदी ने लाल किले से घोषित की गई पीएम विकसित भारत रोजगार योजना पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरफ से करारा हमला बोला गया है। राहुल गांधी ने इसे '1 लाख करोड़ रुपये का जुमला - सीजन 2' करार दिया गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर घोषित पीएम विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे '1 लाख करोड़ रुपये का जुमला - सीजन 2' करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पास अब युवाओं के लिए कोई नया विचार नहीं बचा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: क्या है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना? जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ

पीएम मोदी का एलान- 3.5 करोड़ नौकरियां, 1 लाख करोड़ का बजट
लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार पीएम विकसित भारत रोजगार योजना शुरू कर रही है, जिसका उद्देश्य अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ नौकरियां पैदा करना है। अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये और उन्हें रोजगार देने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 99,446 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना का लक्ष्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से ज्यादा रोजगारों के सृजन को प्रोत्साहित करना है। इनमें से 1.92 करोड़ लाभार्थी पहली बार में शामिल होंगे। इस योजना का लाभ 1 अगस्त, 2025 से 31 जुलाई, 2027 के बीच सृजित नौकरियों पर लागू होगा।
विज्ञापन


राहुल गांधी का आरोप- जुमला सीजन 2
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में हिंदी में लिखा- '1 लाख करोड़ का जुमला - सीजन 2! 11 साल बाद भी मोदी जी के वही पुराने जुमले, वही रटे-रटाए आंकड़े।' उन्होंने कहा कि पिछले साल भी मोदी सरकार ने '1 लाख करोड़ रुपये में 1 करोड़ इंटर्नशिप' का वादा किया था, लेकिन उनके संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने माना कि 10,000 से भी कम इंटर्नशिप हुईं। राहुल का दावा है कि दी जाने वाली स्टाइपेंड इतनी कम थी कि 90% युवाओं ने इसे ठुकरा दिया।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - लाल किले से एलान: पीएम नरेंद्र मोदी ने अब तक 15 अगस्त के भाषण में की कौन सी बड़ी घोषणाएं, इनका कितना हुआ असर?

'युवाओं को रोजगार नहीं, सिर्फ जुमले मिलेंगे'
सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा- 'मोदी जी के पास अब कोई नया आइडिया नहीं है। युवाओं को इस सरकार से रोजगार नहीं मिलेगा, सिर्फ जुमले मिलेंगे।' उन्होंने अपने पोस्ट के साथ लोकसभा में पूछे गए सवाल और सरकार के लिखित जवाब का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें