महाराष्ट्र के ठाणे में रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के एक जवान बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए अपनी जान पर खेलकर ट्रैक पार कर रहे एक व्यक्ति की जिंदगी बचा ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था और एक ट्रेन उसकी ओर आ रही थी। आरपीएफ कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने यह देखा तो वह ट्रैक पर कूद गए और आदमी को प्लेटफॉर्म की ओर घसीटा और खुद ट्रेन के सामने से कूद कर अपनी जान बचाई।