पश्चिम बंगाल के हावड़ा में श्यामपुर की बड़ग्राम पंचायत में एक नौ महीने की बच्ची के साथ उसके चाचा ने ही कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान अनूप प्रमाणिक के रूप में हुई है।
पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहने वाले अनूप पर आरोप है कि बुधवार दोपहर को वह नवजात को उसके घर से यह बताकर ले गया कि वह बच्ची को खिलौने दिलाने के लिए बाहर लेकर जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, जब वह बच्ची को घर वापस लाया तो परिवार वालों का ध्यान बच्ची के खून पर गया। इसके बाद परिजन पुलिस के पास गए।
बच्ची के परिजनों ने श्यामपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।