फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो में भारतीय टीम के बैठने के लिए नहीं हैं पर्याप्त कुर्सियां

Tue, 02 Aug 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रियो ओलंपिक
विज्ञापन
भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के लिए रियो ओलंपिक के खेल गांव में मैच देखने के लिए पर्याप्त टीवी नहीं है, न ही बैठने के लिए पर्याप्त उपयुक्त कुर्सियां हैं और न ही मेज।
विज्ञापन


भारत की पुरुष हॉकी टीम के कोच और डायरेक्टर हाई परफॉर्मेंस रोलैंट ओल्टमैंस ने इस बात की शिकायत रियो ओलंपिक में भारत के दलनायक राकेश गुप्ता से की है। इस शिकायत की प्रति ओल्टमैंस ने हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा को दी।

हॉकी इंडिया के मुताबिक डॉ. नरिंदर बत्रा ने इस मसले को तुरंत सुलझाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को लिखा है। ओल्टमैंस की शिकायत के बाद रियो ओलंपिक में भारत के दलनायक राकेश गुप्ता ने खुद अपना टीवी भारतीय हॉकी टीम को देने की पेशकश की।
विज्ञापन


इसके लिए ओल्टमैंस ने राकेश गुप्ता का आभार जताते हुए कहा, 'हम तीन टीवी खरीदने की इजाजत चाहते हैं जिससे की हमारी पुरुष और महिला हॉकी टीमों के स्टॉफ रूम में सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों के मैचों को देख सकें।
विज्ञापन

कुर्सियां खरीदने की इजाजत इसलिए मांगी है

रियो ओलंपिक - फोटो : getty
हमने आपसे टीवी और पर्याप्त उपयुक्त कुर्सियां खरीदने की इजाजत इसलिए मांगी है  बकौल आपके आईओए और रियो ओलंपिक में ब्राजीली आयोजकों द्वारा कुर्सियों  टेलीविजन की व्यवस्था करने की कोई संभावना नहीं है।

ओल्टमैंस ने गुप्ता को लिखा , "मैंने कुछ और कुर्सियों को किराए पर लेने की कोशिश की लेकिन खेल गांव में कुर्सियां उपलब्ध ही नहीं थी। मंगलवार को भी कुर्सियों के उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं थी। हम आपके आभारी है कि आपने हमें कुछ कुर्सियां दी।"

ओलंपिक जैसे अहम मुकाबले के लिए हमें अपने खिलाडिय़ो के लिए उपयुक्त कुर्सयां चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बीन चेयर (एक तरह की आराम कुर्सी) पर ज्यादा देर बैठे रहने से खिलाड़ियों को पीठ में चोट लग सकती है।  

भारत की महिला और पुरुष टीमें खेल गांव में 9 अपार्टमेंट का इस्तेमाल कर रही है। हर अपार्टमेंट में  छह लोग हैं। अभी हर अपार्टमेंट में दो-दो कुर्सियां हैं और हमें 28 कुर्सिया कम पड़ रही हैं। साथ ही 7 अपार्टमेंट में कम से कम एक मेज तो होनी ही चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें