फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाड्रा की मुश्किलें बढ़ीं, मां समेत 12 फरवरी को ईडी के सामने होना होगा पेश

Tue, 22 Jan 2019 12:56 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
robert vadra
विज्ञापन

रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में 275 बीघे जमीन के संदिग्ध सौदे की ईडी जांच कर रही है। जोधपुर हाईकोर्ट ने स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए रॉबर्ट वाड्रा, उनकी मां मौरीन वाड्रा समेत फर्म के सभी साझेदारों को 12 फरवरी को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा है। न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से पेश एएसजी राजदीपक रस्तोगी ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने मौरीन को एक चेक दिया था। 

विज्ञापन


इसके जरिये बिचौलिये महेश नागर ने अपने ड्राइवर के नाम पर जमीनें खरीदीं। ईडी इसकी जांच कर रही है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की। वाड्रा के वकील कुलदीप माथुर ने कहा कि उनके मुवक्किल की बेटी का इंग्लैंड में घुटनों का ऑपरेशन है। इस पर कोर्ट ने दोनों पक्षों को सहमति से पेशी की तारीख तय करने को कहा और 12 फरवरी को पेशी तय हुई। वाड्रा इससे पहले दो समन पर पेश नहीं हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें