फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert Vadra: 'लंदन में जिस संपत्ति का नवीकरण हुआ वह आपराधिक कमाई'; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के गंभीर आरोप

Tue, 26 Dec 2023 08:28 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा आरोप लगाया है। ईडी ने कहा कि लंदन में जिस संपत्ति का 'नवीनीकरण कराने के बाद वाड्रा उसमें रहे' वह आपराधिक आमदनी है। बता दें कि कांग्रेस परिवार से जुड़ा यह हाईप्रोफाइल मामला लंबे समय से सुर्खियों में है।
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा। (फाइल) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कथित बिचौलिए संजय भंडारी के खिलाफ धनशोधन के इस मामले में ईडी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि लंदन में जिस संपत्ति का नवीनीकरण कराया गया है वह आपराधिक कमाई है। ईडी का आरोप है कि इस संपत्ति में रॉबर्ट वाड्रा कुछ समय तक रह भी चुके हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े कथित बिचौलिए संजय भंडारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला काफी हाईप्रोफाइल है। भंडारी 2016 में ब्रिटेन भाग गया। ब्रिटिश सरकार ने ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कानूनी अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए इस साल जनवरी में भारत में उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी।

बता दें कि सीबीआई और ईडी ने विदेश में कथित अघोषित संपत्ति रखने, मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी के आरोपों की जांच कर रही हैं। ईडी ने पहली बार इस मामले में वाड्रा का नाम लिया है। ईडी ने बताया कि इस मामले में यूएई स्थित एनआरआई व्यवसायी सीसी उर्फ चेरुवथुर चकुट्टी थम्पी और यूके के नागरिक सुमित चड्ढा के खिलाफ नया आरोप पत्र दायर किया है। थंपी को जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने आरोप लगाया था कि थंपी वाड्रा का 'करीबी सहयोगी' था। थंपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 
विज्ञापन


ईडी का आरोप है कि संजय भंडारी के पास अघोषित विदेशी आय हैं और संपत्तियां हैं। इनमें लंदन के नंबर 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर और 6 ग्रोसवेनर हिल कोर्ट जैसी संपत्तियां शामिल हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के प्रावधानों के अनुसार ये संपत्तियां आपराधिक आय हैं। सीसी थम्पी और सुमित चड्ढा को अपराध छिपाने और उपयोग करने में शामिल पाया गया है। ईडी के अनुसार, जांच में पाया गया है कि थंपी रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी है।

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, वाड्रा ने न केवल सुमित चड्ढा की मदद से लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर की संपत्ति का नवीनीकरण कराया, बल्कि उसी में रहे भी। ईडी का आरोप है कि वाड्रा और सीसी थंपी ने फरीदाबाद (दिल्ली के पास) में जमीन का एक बड़ा हिस्सा खरीदा और एक-दूसरे के साथ वित्तीय लेनदेन भी किया। बता दें कि इस मामले में ईडी पहले भी वाड्रा से पूछताछ कर चुकी है। वाड्रा ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

इस मामले में समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बाद थंपी और चड्ढा को समन भी जारी किया। ईडी ने कहा कि दिल्ली की अदालत में दायर पूरक अभियोजन शिकायत पर 22 दिसंबर को संज्ञान लिया। अदालत अब अगले साल 29 जनवरी को सुनवाई करेगी।

अदालत ने जारी किया ब्रिटिश नागरिक सुमित चड्ढा के खिलाफ गैरजमानती वारंट
 अदालत ने विवादास्पद हथियार डीलर संजय भंडारी और अन्य से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी ब्रिटिश नागरिक सुमित चड्ढा के खिलाफ गैरजमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। यह एनबीडब्ल्यू ओपन-एंडेड है, जिस पर अमल के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें