फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : स्टरलाइट फायरिंग मामले में पुलिस पर डकैती, लूटपाट का केस दर्ज

Thu, 29 Nov 2018 06:40 PM IST
एजेंसी, चेन्नई
विज्ञापन
tuticorin
विज्ञापन

सीबीआई ने तमिलनाडु पुलिस और राजस्व अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, डकैती, लूटपाट और कानून का उल्लंघन करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने तुतीकोरिन में 22 मई, 2018 को स्टरलाइट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोली चलाने के मामले में यह कार्रवाई की। इस मामले में यह दूसरा केस है। पुलिस की गोलीबारी में 13 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। 

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने माकपा के जिला सचिव के. अर्जुन की शिकायत पर पुलिस और राजस्व विभाग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अर्जुन ने 8 अक्तूबर को सीबीआई से मामले में लिखित शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें