फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: अंगदिया फर्म में लूटपाट, 77 लाख रुपये से अधिक नकदी लेकर भागे हथियारबंद

Wed, 02 Feb 2022 11:35 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पांच लोगों ने परिसर में प्रवेश किया और मालिक और एक अन्य कर्मचारी को रिवॉल्वर से धमकाने लगे। इसके बाद मौके से 77 लाख रुपये से अधिक नकद लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के पूर्वी उपनगर मुलुंड में पांच अज्ञात हथियारबंद लोगों ने कथित तौर पर एक अंगिदिया कंपनी को लूट लिया और 77 लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी हौ।

विज्ञापन


मालिक और कर्मचारी को रिवॉल्वर से धमकाया
एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर पंच रास्ता इलाके में अंगड़िया सेवाएं प्रदान करने वाली एक दुकान पर हुई। उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने परिसर में प्रवेश किया और मालिक और एक अन्य कर्मचारी को रिवॉल्वर से धमकाने लगे। इसके बाद मौके से 77 लाख रुपये से अधिक नकद लेकर फरार हो गए। 

आरोपियों पर कारवाई जारी
पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, मामले में पुलिस ने दुकान और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। बता दें, अंगदिया फर्म एक शुल्क के लिए अधिकतम 24 घंटों के भीतर धन, हीरे और आभूषणों के हस्तांतरण जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें