महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने एमएसआरटीसी बसों के किराये में 14.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। संशोधित दरें 25 जनवरी से प्रभावी होंगी। इसके अलावा एमएमआरटीए ने मुंबई और इसके आसपास के महानगरीय क्षेत्र में एक फरवरी से ऑटो रिक्शा और टैक्सियों के मूल किराये में तीन रुपये की बढ़ोतरी की है।
महाराष्ट्र में सफर महंगा होने जा रहा है। महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने रोडवेज बसों के किराये में 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। बसों के किराये की नई दरें 25 जनवरी से लागू होंगीं। इसके साथ ही ऑटो और टैक्सी का किराया भी बढ़ा दिया गया है। इसका नया किराया एक फरवरी से लागू होगा।
Maharashtra State Transport Authority approves 14.95 pc hike in MSRTC bus fares; revised rates to be effective from January 25: Officials
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने एमएसआरटीसी बसों के किराये में 14.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। संशोधित दरें 25 जनवरी से प्रभावी होंगी। इसके अलावा मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) ने मुंबई और इसके आसपास के महानगरीय क्षेत्र में एक फरवरी से ऑटो रिक्शा और टैक्सियों के मूल किराये में तीन रुपये की बढ़ोतरी की है।
Rs 3 hike in basic fare of autorickshaws and taxis approved for Mumbai Metropolitan Region from February 1: Officials
मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) ने बताया कि ऑटो रिक्शा के लिए नया मूल किराया 23 रुपये की जगह अब 26 रुपये होगा। जबकि टैक्सियों में सफर के लिए अब 28 रुपये की जगह 31 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा नीली और सिल्वर एसी कूल कैब का किराया पहले 1.5 किलोमीटर के लिए मौजूदा 40 रुपये के बजाय 48 रुपये होगा। एमएमआरटीए ने बताया कि मीटरों के पुन: निर्धारित होने के बाद ही नया किराया वसूला जा सकता है।
सड़कों से हटेंगी 15 साल पुरानी रोडवेज बसें
सीएम फडणवीस ने पिछले महीने राज्य परिवहन निगम से 15 साल पुरानी रोडवेज बसों को हटाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही 13 हजार से अधिक पुराने सरकारी वाहनों को हटाने का एलान किया था। सीएम ने कहा कि पुरानी बसों को हटाकर राज्य परिवहन निगम में एलएनजी और सीएनजी बसें लाई जाएंगीं।