बस के पलटने के बाद शवों को निकालने में पुलिस का खास मशक्कत करनी पड़ी। कुछ के चिथड़े-चिथड़े हो गए थे, जिनको पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया क्योंकि पुलिस को अंधेरे में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को निकालने में काफी समय लग गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
शनिवार को खाई में बस गिरने से चार की मौत
इससे पहले, शुक्रवार को विशाखापट्टनम के अराकू के पास अनंतगिरि में 20 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हुए थे।