फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: सड़क किनारे तालाब में गिरी यात्री बस, आठ महिलाओं समेत 17 की मौत

Sat, 22 Jul 2023 05:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Road Accident In Bangladesh: दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में शनिवार को यात्री बस सड़क किनारे एक बड़े तालाब में गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की जानें चली गईं। वहीं एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं।  
विज्ञापन
बांग्लादेश के झलकाठी जिले में हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में शनिवार को यात्री बस सड़क किनारे एक बड़े तालाब में गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की जानें चली गईं। वहीं एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं।  

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसा झलकाठी जिले में उस समय हुआ जब बस 60 से ज्यादा यात्रियों को लेकर भंडरिया उप जिले से दक्षिण-पश्चिम संभागीय मुख्यालय बरिशाल जा रही थी। चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण बस तालाब में गिर गई।
 

एक पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि गोताखोरों ने 17 शवों को निकाला है और पुलिस क्रेन भारी बारिश के बाद पानी से भरे तालाब से बस को निकालने की कोशिश कर रही है। पुलिस उप निरीक्षक गौतम कुमार घोष ने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
 

उन्होंने कहा कि बस के अंदर और शव फंसे होने की आशंका है।  20 अन्य यात्रियों का इलाज झलकाठी के मुख्य सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस के अंदर 65 यात्री सवार थे। 
 

दुर्घटना में घायल हुए यात्री रसेल मोल्लाह (35 वर्षीय) ने कहा, 'मैं ड्राइवर की सीट के ठीक बगल में बैठा था। चालक ने बस चलाते समय सावधानी नहीं बरती।' उन्होंने कहा कि चालक लगातार अपने सहायक से बात कर रहा था और उसे अधिक यात्रियों को बैठाने के लिए कह रहा था। मोल्लाह ने दुर्घटना में अपने पिता (75 वर्षीय) को खो दिया, जबकि उनके बड़े भाई अभी भी लापता हैं।
 
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर ने कहा, हम जिन मरीजों का इलाज कर रहे हैं, उनके पेट में अत्यधिक पानी है क्योंकि बस तालाब में गिर गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें