तीनों ही युवकों की पहचान कारचालक जामनगर के 22 वर्षीय हिमांशु परमार, राजकोट के 28 वर्षीय अजय जोशी और अजय परमार के तौर पर की गई है। अजय परमार की उम्र का अंदाजा नहीं लगाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गुजरात के राजकोट जिले में बुधवार की सुबह हाईवे पर एक कार ट्रैक्टर में जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिले के पदधारी तालुका में राजकोट-जामनगर हाईवे के पास घटी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि चार में से तीन युवा राजकोट सिटी से जामनगर कार से यात्रा कर रहे थे। पदधारी थाने के सब इंस्पेक्टर एमडी मकवाना ने बताया कि तरघडी गांव के पास कार ट्रैक्टर और ट्रॉली से टकरा गई।
उन्होंने कहा- "टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ही युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस टक्कर में ट्रैक्टर ड्राइवर अपनी वाहन से बाहर गिरा और सीधे टायर के नीचे कुचल गया।"
विज्ञापन
तीनों ही युवकों की पहचान कारचालक जामनगर के 22 वर्षीय हिमांशु परमार, राजकोट के 28 वर्षीय अजय जोशी और अजय परमार के तौर पर की गई है। अजय परमार की उम्र का अंदाजा नहीं लगाया गया है। ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान 40 वर्षीय किरीट पटेल के तौर पर की गई है, जो कि पदधारी के एक किसान थे। इन सभी के मृत शरीरों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।