फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: राजकोट-जामनगर हाईवे पर ट्रैक्टर और ट्रॉली से टकराई कार, चालक सहित चार की मौत

Wed, 19 Apr 2023 04:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीनों ही युवकों की पहचान कारचालक जामनगर के 22 वर्षीय हिमांशु परमार, राजकोट के 28 वर्षीय अजय जोशी और अजय परमार के तौर पर की गई है। अजय परमार की उम्र का अंदाजा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राजकोट जिले में बुधवार की सुबह हाईवे पर एक कार ट्रैक्टर में जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिले के पदधारी तालुका में राजकोट-जामनगर हाईवे के पास घटी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चार में से तीन युवा राजकोट सिटी से जामनगर कार से यात्रा कर रहे थे। पदधारी थाने के सब इंस्पेक्टर एमडी मकवाना ने बताया कि तरघडी गांव के पास कार ट्रैक्टर और ट्रॉली से टकरा गई।

उन्होंने कहा- "टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ही युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस टक्कर में ट्रैक्टर ड्राइवर अपनी वाहन से बाहर गिरा और सीधे टायर के नीचे कुचल गया।" 
विज्ञापन


तीनों ही युवकों की पहचान कारचालक जामनगर के 22 वर्षीय हिमांशु परमार, राजकोट के 28 वर्षीय अजय जोशी और अजय परमार के तौर पर की गई है। अजय परमार की उम्र का अंदाजा नहीं लगाया गया है। ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान 40 वर्षीय किरीट पटेल के तौर पर की गई है, जो कि पदधारी के एक किसान थे। इन सभी के मृत शरीरों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें