रेलवे टेंडर घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से दो हफ्ते का और समय मांगा है। सीबीआई की ओर से समन जारी होने के बाद आज लालू को सीबीआई के सामने पेश होना था। लालू के वकील ने उनकी ओर से ये मांग सीबीआई के सामने रखी।
वहीं लालू के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मामले में कल यानि 26 सितंबर को सीबीआई के सामने पेश होना है। रेलवे के होटल को लीज पर दिये जाने के बदले जमीन लेने के मामले में लालू यादव से सीबीआई पूछताछ करना चाहती है।
Lalu Yadav's lawyer reached CBI office & sought 2 weeks time. CBI had summoned Lalu Yadav to appear today.
— ANI (@ANI) September 25, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को जांच अधिकारी के सामने 26 सितंबर को पेश होने को कहा गया। इससे पहले सीबीआई ने 16 मई को बेनामी संपत्ति मामले में उनके यहां छापेमारी की थी। उस छापेमारी में सीबीआई ने ने दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
बता दें कि लालू यादव पर आरोप है कि रेलमंत्री रहने के दौरान उन्होंने रांची और पुरी समेत अन्य रेलवे होटलों के विकास और मरम्मत का ठेका निजी कंपनियों को दिया था, जो रेलवे के हेरिटेज होटल थे। उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए इन होटलों को अपने करीबियों को लीज पर बेच डाला था।