फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर लिफ्ट सर्विस शुरू, ऐसा करने वाला पहला भारतीय एयरपोर्ट बना

Mon, 25 Sep 2017 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को व्हील चेयर पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा सुगम बनाया गया है। वहां पर व्हील चेयर लिफ्ट (वर्टि लिफ्ट) की सेवा शुरू कर दी गई है। भारत के बाकी किसी एयरपोर्ट पर फिलहाल यह सेवा नहीं है। एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर से आने-जाने वाला कोई भी शख्स इसकी सेवा ले सकता है। इसमें सीनियर सिटिजन और दिव्यांग शामिल हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि यह काम 'सुगम्य भारत अभियान' के तहत किया गया है। यह अभियान केंद्र सरकार का है। इसके तहत सभी सार्वजनिक स्थानों का इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों के लिए सुगम बनाने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: फ्लाइट में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, मुसीबत में पड़ जाएंगे

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, हैदराबाद के इस एयरपोर्ट से रोज 40,000 यात्री आते-जाते हैं। इनमें से लगभग 100 व्हील चेयर पर होते हैं। यह लिफ्ट यात्री को दो मिनट के अंदर गेट से बैगेज लेने वाले एरिया तक पहुंचा पाएगी। लिफ्ट बिजली से चलेगी। इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि पावर ना होने पर भी लिफ्ट चलती रहे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि यह सर्विस शुरू करने वाला यह भारत का पहला एयरपोर्ट है। उनको उम्मीद है कि इससे यात्रियों का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें