फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र से पहले तेजस्वी पर कार्रवाई कर सकते हैं नीतीश! RJD-JDU की बैठकें आज

Wed, 26 Jul 2017 01:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
लालू यादव और नीतीश कुमार
विज्ञापन
आज का दिन बिहार की राजनीति की लिए अहम साबित होने वाला है। राष्ट्रीय जनता दल पर तेजस्वी यादव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सहयोगी पार्टी जेडीयू की तरफ से दबाव लगातार बढ़ रहा है, तो महागठबंधन को लेकर भी लालू की परेशानी बढ़ चुकी है। नीतीश कुमार साफ कह चुके हैं कि तेजस्वी यादव पर खुद आरजेडी ही फैसला ले, ऐसे में आज जब 12 बजे से आरजेडी विधायकों की बैठक होगी, तो तेजस्वी यादव को बचाने के लिए आरजेडी जरूर नई रणनीतियों पर चर्चा करेगी। वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नीतीश कुमार चाहते हैं कि 28 जुलाई से पहले तेजस्वी मंत्रिमंडल से हट जाएं और इस बात को आरजेडी तक पहुंचा दिया गया है। इस मुद्दे पर भी आरजेडी की बैठक में फैसला होने की उम्मीद है, क्योंकि अगर आरजेडी तेजस्वी को पीछे नहीं खींचेगी, तो जेडीयू को ही बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बुरे वक्त से निपटने के लिए लालू ने बनाया प्लान B, माया-मांझी का लेंगे सहारा!

पिछली बैठक में आरजेडी ने कहा था कि वो तेजस्वी पर किसी भी हाल में कार्रवाई नहीं होने देगी, जिसके बाद से जेडीयू नेताओं ने नए सिरे से आरजेडी पर हमले बोले थे। वहीं, आरजेडी की बैठक के बाद ही जेडीयू की बैठक भी होने वाली है। शाम 5 बजे जेडीयू विधायक पटना में बैठक करेंगे, और माना जा रहा है कि आरजेडी की बैठक से निकली बातों पर ही जेडीयू की बैठक में भी चर्चा होगी और इसी दौरान तेजस्वी यादव के पद के साथ ही महागठबंधन पर भी फैसला हो सकता है।

आरजेडी-जेडीयू की ये बैठकें अलग अलग समय पर होंगी। पर दोनों ही बैठकों में महागठबंधन और तेजस्वी यादव के ही छाए रहने पर बातचीत होगी। वैसे भी आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव और उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों के चलने लगातार निशाने पर है और उनकी बेटी पर हुई ईडी की हालिया कार्रवाई के बाद उनपर भी तेजस्वी को पद से हटाने का दबाव पड़ रहा है। तेजस्वी पर बेनामी संपत्ति के मामले में केस चल रहा है और बीजेपी लगातार सरकार पर तेजस्वी को लेकर हमलावर रही है। ऐसे में नीतीश कुमार पर भी सीधी कार्रवाई का दबाव बन रहा है, पर नीतीश कुमार ने अपनी आखिरी रणनीति के तहत गेंद आरजेडी के पाले में डाल दी है। ऐसे में आरजेडी की बैठक से ही महागठबंधन का भविष्य भी तय होने वाला है।
विज्ञापन

  #TopStory RJD MLAs to meet today at 12 noon, JDU MLAs at 5 pm in two separate meetings. (File pictures) pic.twitter.com/nwpg0ni0oj — ANI (@ANI_news) 26 July 2017
वैसे भी जेडीयू नेता साफ कह चुके हैं कि तेजस्वी को अपनी बेगुनाही खुद साबित करनी होगी। पर तेजस्वी कोई भी सफाई देने के मूड में नजर नहीं आ रहे। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिंदगी भर भ्रष्टाचार से परे रहकर राजनीति की है। पर तेजस्वी पर लगे आरोपों के बाद उन्हें भ्रष्टाचार को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार चाहते हैं कि खुद आरजेडी ही तेजस्वी पर फैसला ले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें