फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव: एम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो की हालत स्थिर, बेटे तेजस्वी ने दी जानकारी

Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लालू को शुक्रवार शाम को एम्स ले जाया गया था, जहां उन्हें अस्पताल के आपातकालीन विभाग में एडमिट किया गया। 
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की स्थिति फिलहाल स्थिर है। लालू के बेटे तेजस्वी प्रताप ने बताया कि परसों उनको (लालू यादव) काफी तकलीफ हो रही थी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और जांच कराई गई। उन्हें बुखार और कमज़ोरी की शिकायत थी। अभी उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


लालू को शुक्रवार शाम को एम्स ले जाया गया था, जहां उन्हें अस्पताल के आपातकालीन विभाग में एडमिट किया गया। डॉक्टरों ने जांच के लिए उनके खून का नमूना लिया था। फिलहाल अस्पताल प्रशासन को उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले लालू अगस्त में रूटीन चेकअप के लिए भी दिल्ली के एम्स पहुंचे। वहीं लालू के एम्स अचानक पहुंचने से समर्थकों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन जब यह जानकारी मिली की वे रूटीन चेकअप के लिए यहां आएं हैं तो सभी ने राहत की सांस ली। लालू प्रसाद इस समय कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और उनका इलाज दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। हालांकि उन्होंने पिछले दिनों बताया था कि उनका स्वास्थ्य तेजी से ठीक हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें