फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul- Rijiju Meet: रिजिजू ने राहुल से की मुलाकात, परिसीमन और FCRA बिल पर दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात?

Wed, 05 Aug 2026 02:43 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मुलाकात की। इसके साथ ही सरकार विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत से पारित कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
संसद में हंगामे के बीच रिजिजू-राहुल की बैठक  - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके साथ ही सदन में गतिरोध को तोड़ने के प्रयास में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक और एफसीआरए विधेयक पर चर्चा की। यह जानकारी सूत्रों के अनुसार है। 

बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ? 

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि संसद भवन स्थित गांधी के कार्यालय में यह बैठक हुई। इसमें सरकार की ओर से विश्वास बढ़ाने का एक उपाय"थी। सूत्रों के अनुसार, लगभग 50 मिनट तक चली इस बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और केसी वेणुगोपाल बाद में बैठक में शामिल हुए।

10 दिनों दूसरी बार मिले दोनों नेता
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक सहित सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। विवादित एफसीआरए विधेयक पर भी बैठक में विचार-विमर्श हुआ। पिछले 10 दिनों में रिजिजू की राहुल गांधी से यह दूसरी मुलाकात थी। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद, रिजिजू ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


विशेष सत्र बुला सकती है सरकार
सरकारी सूत्रों के अनुसार  मॉनसून सत्र 13 अगस्त को खत्म होने के तुरंत बाद, सरकार परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। हालांकि, सत्र खत्म होने के बाद संसद को स्थगित नहीं किया जा सकता है, जिससे सरकार इसे कम समय के नोटिस पर फिर से बुला सकती है।

कितनी बहुमत की जरूरत है? 
सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार संविधान संशोधन बिल को पास करने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है। जरूरी संख्या बल मिलने के बाद, सरकार इस कानून को पास करने के लिए एक विशेष सत्र बुला सकती है।

परिसीमन बिल को महिला आरक्षण बिल के साथ एक ही विधायी पैकेज को 131वें संविधान संशोधन बिल के हिस्से के तौर पर पेश किया गया था, लेकिन अप्रैल में बुलाए गए तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में इसे जरूरी दो-तिहाई विशेष बहुमत नहीं मिल सका।

विधानसभा चुनाव के नतीजों और इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के साथ एमके स्टालिन के मतभेदों के बाद, भाजपा की नजर डीएमके  के 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन पर भी है। इससे संविधान संशोधन बिल पास कराने की उसकी संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं। 

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा? 
सरकार की ओर से परिसीमन बिल पर विशेष सत्र बुलाने की खबरों पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'हमें कुछ नहीं पता। विशेष सत्र का मकसद क्या है? आज संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने परिसीमन पर चर्चा करने और विपक्ष का रुख जानने के लिए हमसे मुलाकात की। परिसीमन पर हमारा रुख बिल्कुल साफ है। हमारा रुख वही है जो पिछले संसद सत्र में था। संसदीय कार्य मंत्री भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।' आगे कहा  'उन्हें FCRA बिल लाने दीजिए, फिर हम उन्हें अपना रुख दिखाएंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें