फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

क्या 'ईडी' भाजपा का पसंदीदा हथियार है: अभी तक कितने 'गैर-भगवा' दलों के नेताओं की आई शामत? जानें सबकुछ

जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST

सार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस जांच एजेंसी को भाजपा का पसंदीदा हथियार बताया है। उन्होंने दावा किया है कि 'सीबीआई और ईडी', राजनीतिक तंत्र को नियंत्रित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI


इस मामले में चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी पर भी ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी ने हनी को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया था। हनी सहित कई दूसरे नामजद लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया जा चुका है। हनी पर आरोप लगा था कि उसने चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री रहते हुए अवैध बालू खनन के लिए कुछ अधिकारियों का तबादला कराया है। आरोप यह भी थे कि हनी ने कथित तौर पर सीएम दफ्तर के प्रभाव से कई यात्राएं भी की हैं। हनी के परिसर से जांच एजेंसी ने 7.9 करोड़ रुपये नकद और संदीप कुमार नामक एक व्यक्ति से लगभग 2 करोड़ रुपये जब्त किए थे। इस बाबत प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों का कहना था कि भूपिंदर सिंह ने स्वीकार किया कि उन्हें रेत खनन कार्यों और अधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापना में मदद के बदले में नकदी प्राप्त हुई थी। 


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा था, सभी विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए। महंगाई के चलते लोग बहुत परेशान हैं। नौकरियां नहीं हैं, आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा करता जा रहा है। अगले ही दिन सोमवार को 'नेशनल हेराल्ड' मामले में ईडी ने मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ शुरु कर दी। खड़गे, सुबह 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच गए थे। उनसे पांच घंटे तक पूछताछ की गई। अगले दिन यानी 12 अप्रैल को इसी मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल को पूछताछ के लिए बुलाया गया। जांच एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के आपराधिक प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज किया है। 'नेशनल हेराल्ड' का प्रकाशन 'एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड' (एजेएल) करती है। इसका मालिकाना हक 'यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' के पास है।


खड़गे को इस कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बताया जाता है। बंसल, एजेएल के प्रबंध निदेशक होने के अलावा कांग्रेस के अंतरिम कोषाध्यक्ष भी हैं। ईडी के सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में 'यंग इंडियन' के अन्य प्रवर्तकों के खिलाफ भी पूछताछ के लिए समन जारी हो सकता है। ध्यान रहे कि 'यंग इंडियन' के अन्य प्रवर्तकों व शेयरधारकों में दूसरे लोगों के अलावा कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी भी शामिल हैं। 


महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक भी ईडी के फेर में फंस चुके हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय मलिक की कई संपत्तियों को कुर्क किया है। वे फिलहाल मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उन्हें फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। नवाब मलिक व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित सॉलिड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मलिक इंफ्रास्ट्रक्चर की संपत्तियों को पीएमएलए के तहत कुर्क किया गया है। इन संपत्तियों में मुंबई के उपनगर कुर्ला पश्चिम में मौजूद गोवा वाला कंपाउंड, कॉमर्शियल प्लॉट, उस्मानाबाद जिले में मौजूद 147.79 एकड़ कृषि भूमि, कुर्ला वेस्ट में तीन फ्लैट, और बांद्रा वेस्ट में दो रिहायशी फ्लैट शामिल हैं। नवाब मलिक ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने मलिक पर टेरर फंडिंग का आरोप लगाया है। जांच एजेंसी का आरोप था कि नवाब मलिक अंडरवर्ल्ड के लोगों से संबंध रखते हैं। हवाला से भी उनके तार जुड़े हैं। 


ईडी ने 22 मार्च को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पाटनकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की है। ठाणे की नीलांबरी परियोजना में श्रीधर के 11 आवासीय फ्लैट को अटैच कर दिया है। इन फ्लैटों की कीमत 6.45 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। श्रीधर पाटनकर, पुष्पक समूह में पार्टनर हैं। इस कार्रवाई से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का परिवार भी जांच एजेंसी के रडार पर है। एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा, भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। कुछ साल पहले ईडी को कोई जानता तक नहीं था, लेकिन आज गांव के लोग भी इसे जान गए हैं। संजय राउत ने कहा, जहां भाजपा सत्ता से बाहर है, वहीं पर ईडी कार्रवाई कर रही है। ईडी ने गुजरात और दूसरे बड़े राज्यों में अपना दफ्तर बंद कर दिया है। बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी परेशान किया जा रहा है। आज न तो बंगाल झुकेगा और न ही महाराष्ट्र टूटेगा। 


भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, उद्धव ठाकरे की सरपरस्ती में श्रीधर पाटनकर नगर निगम को लूटते थे। उन्होंने फर्जी कंपनियां बनाकर घोटाला किया गया है। 5 अप्रैल को पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी शिवसेना सांसद संजय राउत के अलीबाग स्थित आठ प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क कर दिया है। राउत बोले, मैं किसी से नहीं डरता। मेरी संपत्ति जब्त कर लें, या मुझे गोली मार दें या मुझे जेल में डाल दें। वे एक शिवसैनिक हैं। वह लड़ेगा और सबका खुलासा करेगा। मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं। आखिर में जीत सत्य की ही होगी। ईडी द्वारा मुंबई में 'चॉल' के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के भूमि 'घोटाले' से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले फरवरी में संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र राकांपा के नेता महेश तापसे ने इस मामले को बदले की राजनीति करार दिया है। भाजपा, महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। गत 14 मार्च को ईडी ने छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के पाटन स्थित कांग्रेस नेत्री जयंती साहू के ठिकानों पर रेड डाली थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच राज्यों के चुनाव में आशंका जताई थी कि नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ में ईडी कार्रवाई कर सकती है। ईडी ने पीएमएलए के तहत दिल्ली में आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के परिवार की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की हैं। आप नेता के खिलाफ धनशोधन का यह मामला अगस्त 2017 में सीबीआई द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दर्ज किया गया था। 


12 अप्रैल को केरल में ईडी ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता और केरल के पूर्व विधायक केएम शाजी की पत्नी की 25 लाख रुपये की आवासीय संपत्ति धन शोधन रोधी कानून के तहत कुर्क की है। यूपी चुनाव में अखिलेश यादव ने कहा था, अभी तो आईटी आई है, ईडी व सीबीआई का उत्तर प्रदेश आना बाकी है। राहुल गांधी ने चुनाव से पहले चन्नी के मामले में ईडी को लेकर कहा था, 'ईडी से रेड करवाना, भाजपा का पसंदीदा हथियार है, क्योंकि वो अपनी कई चीजों को छिपाना चाहते हैं। हर कोई आपकी तरह नहीं है। हमें कोई डर नहीं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पांच राज्यों के चुनाव में कहा था, जब से उनकी पार्टी ने गोवा की चुनावी राजनीति में कदम रखा है, ईडी ने उन्हें भाजपा के इशारे पर आठ से दस बार तलब किया है। अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी के भतीजे हैं। धन शोधन रोधी कानून के तहत ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व विधायक अनम नाइक की 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। 6 अप्रैल को तमिलनाडु में ईडी ने दिग्गज नेता टीटीवी दिनाकरन को समन जारी कर तलब किया था। तीन मार्च को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले में ईडी ने एहसान अहमद मिर्जा तथा अन्य लोगों की करीब 7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की थी। पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला भी इस केस में आरोपी हैं। ईडी ने उनकी भी संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next