फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: जांच से नाराज आरजी कर पीड़िता के माता-पिता ने की सीबीआई निदेशक से मुलाकात, मिला न्याय का आश्वासन

Thu, 07 Aug 2025 07:25 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई जांच से असंतुष्ट होकर सीबीआई निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने जांच में लापरवाही और साजिश की आशंका जताई। सीबीआई ने संजय रॉय को उम्रकैद दिलाई है, लेकिन परिजनों को लगता है कि वह अकेला दोषी नहीं है। सीबीआई अब कोर्ट में मौत की सजा की मांग कर रही है। कोलकाता में विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी है।
 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म और मर्डर की शिकार डॉक्टर की मौत को एक साल हो गया है, लेकिन उसके माता-पिता अब भी न्याय के लिए भटक रहे हैं। जांच एजेंसी सीबीआई से नाराज होकर वे सीधे दिल्ली पहुंचे और CBI निदेशक प्रवीण सूद से मुलाकात की। यह उनकी दूसरी मुलाकात थी, जहां उन्होंने जांच को लेकर अपनी गहरी असंतुष्टि जताई।
विज्ञापन


गुरुवार को पीड़िता के माता-पिता दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सीबीआई प्रमुख प्रवीण सूद से लगभग आधे घंटे तक बातचीत की। अधिकारियों के मुताबिक, निदेशक ने उन्हें धैर्यपूर्वक सुना और न्याय सुनिश्चित करने का पूरा भरोसा दिया। हालांकि सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और उसे उम्रकैद की सजा भी मिली है, लेकिन परिवार को लगता है कि मामला पूरी तरह नहीं खोला गया।

परिवार को संदेह- एक से ज्यादा लोग शामिल थे
परिजनों का कहना है कि संजय रॉय अकेला इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। पीड़िता की मां ने कहा, “वह एक मजबूत लड़की थी। ऐसा नहीं हो सकता कि एक ही आदमी ने उसे मारा और किसी को पता ही न चला। यह पूरा मामला एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा करता है।” वहीं पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि सबूत मिटाने की कोशिश की गई। “तीन शव उस दिन श्मशान में थे, लेकिन हमारी बेटी का सबसे पहले दाह-संस्कार किया गया। इतनी जल्दी क्यों?” उन्होंने सवाल उठाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाबा प्रेमानंद जी के द्वारा बोले हुए विचारों पर देश मे चल रहे विरोध पर बागेश्वर महाराज ने दी प्रतिक्रिया

सीबीआई ने मांगी मौत की सजा
आरोपी संजय रॉय को जनवरी में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कोर्ट ने इस केस को 'रेयर ऑफ द रेयर' नहीं माना, इसलिए उसे फांसी नहीं दी गई। सीबीआई ने इस फैसले को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। एजेंसी का कहना है कि यह केस दुर्लभतम में से एक है और फांसी की सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'ईडी बदमाशों की तरह काम नहीं कर सकता, कानून के दायरे में रहना होगा', कोर्ट की 'सुप्रीम' टिप्पणी

सड़क पर आंदोलन की तैयारी
नौ अगस्त को इस दर्दनाक घटना की पहली बरसी है। कोलकाता में कई जन कार्यक्रम और प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। 'अभया मंच' नाम के फोरम ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक आयोजन की घोषणा की है। साथ ही 14 अगस्त को ‘रिक्लेम द नाइट’ मार्च का आयोजन भी होगा, जो रात नौ बजे से आधी रात तक चलेगा। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निवास, कालीघाट तक भी मार्च कर सकते हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें