फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने अजय भूषण पांडे को नया वित्त सचिव नियुक्त किया

Tue, 03 Mar 2020 06:56 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजयभूषण पांडे - फोटो : pti
विज्ञापन
राजस्व सचिव एबीपी पांडे को मंगलवार को वित्त सचिव मनोनीत किया गया कार्मिक मंत्रालय के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने महाराष्ट्र कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी को वित्त सचिव मनोनीत किये जाने को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ था। झारखंड कैड के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार को पिछले साल जुलाई में वित्त सचिव नामित किया गया था।

इससे पहले पांडे ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीआईए) के सीईओ के तौर पर काम किया था। पांडे को ऐसे समय पर राजस्व सचिव से वित्त सचिव पर भेजा जा रहा है जब जीएसटी कलेक्शन लगातार चौथी बार फरवरी में एक लाख करोड़ के आंकड़े से ज्यादा रहा है।
विज्ञापन


गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अतनु चक्रवर्ती फिलहाल आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव हैं। वहीं ओडिशा कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी तुहीन कांत पांडे निवेश और लोक परिसंपत्ति विभाग के सचिव और तमिलनाडु कैडर के उनके सहकर्मी टीवी सोमनाथन व्यय विभाग में सचिव हैं। उसी बैच के देबाशीष पांडा वित्तीय सेवा सचिव हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें