फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoWIN Platform: सितंबर में लॉन्च होगा नया कोविन प्लेटफॉर्म, यूआईपी को भी किया जाएगा शामिल, होंगे ये फायदे

Thu, 18 Aug 2022 03:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने कहा, यह एक भौतिक रिकॉर्ड रखने की परेशानी को दूर करेगा। यह सत्र नियोजन के डिजिटलीकरण को सक्षम करेगा, वास्तविक समय के आधार पर टीकाकरण की स्थिति को अपडेट करेगा।
विज्ञापन
cowin portal - फोटो : cowin portal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) को शामिल करते हुए एक नया कोविन (CoWIN) प्लेटफॉर्म सितंबर के मध्य में पायलट मोड में लॉन्च किए जाने की संभावना है, जिसमें रक्त और अंग दान सुविधाओं को बाद के चरणों में एकीकृत किया जाएगा। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, पायलट परियोजना को प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के दो जिलों में तीन महीने के लिए लागू किया जाएगा। प्लेटफॉर्म पर कोविड-19 टीकाकरण और प्रमाण पत्र जारी करने के रिकॉर्ड रखने का काम जारी रहेगा। यूआईपी को प्लेटफॉर्म पर शामिल करने के बाद रिकॉर्ड सहित संपूर्ण टीकाकरण प्रणाली डिजिटल हो जाएगी, जिससे लाभार्थियों की ट्रैकिंग आसान हो जाएगी। यूआईपी के तहत टीकाकरण रिकॉर्ड वर्तमान में मैन्युअल रूप से बनाए रखा जा रहा है।

विज्ञापन


इससे होंगे कई फायदे 
सूत्रों ने कहा, यह एक भौतिक रिकॉर्ड रखने की परेशानी को दूर करेगा। यह सत्र नियोजन के डिजिटलीकरण को सक्षम करेगा, वास्तविक समय के आधार पर टीकाकरण की स्थिति को अपडेट करेगा। लाभार्थी अग्रिम रूप से टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करने में सक्षम होंगे। साथ ही यह गतिशीलता की अनुमति देगा। साथ ही एक बार जब पूरे टीकाकरण कार्यक्रम का डिजिटलीकरण हो जाएगा, तो लाभार्थियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र मिल जाएंगे और वे चाहें तो उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं। इन प्रमाणपत्रों को डिजी लॉकर में संग्रहीत किया जाएगा।  

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण यूआईपी को शामिल करने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर सुविधाओं को शामिल करने पर तेजी से काम कर रहा है और सितंबर के मध्य में संशोधित प्लेटफॉर्म को पायलट मोड में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके तीन महीने बाद एक नए नाम के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शुरू होने की संभावना है। यूआईपी बच्चों और गर्भवती महिलाओं की रोकथाम योग्य बीमारियों से सुरक्षा के लिए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रमों में से एक है। 
विज्ञापन


यूआईपी के तहत सरकार 12 रोकथाम योग्य बीमारियों के खिलाफ मुफ्त टीकाकरण प्रदान कर रही है, जिनमें से 11 टीके डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस, पोलियो, खसरा, रूबेला, बचपन के तपेदिक के गंभीर रूप, रोटावायरस डायरिया, हेपेटाइटिस बी, मेनिन्जाइटिस, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी और न्यूमोकोकल न्यूमोनिया के कारण होने वाला निमोनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस के लिए टीके दिए जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें