फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Centra Vista: जल्द ही जनता के लिए खुलेगा पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Fri, 02 Sep 2022 10:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना एक नए त्रिकोणीय संसद भवन, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर के राजपथ का सुधार, एक नए प्रधानमंत्री का आवास और कार्यालय और एक नए उपराष्ट्रपति के एनक्लेव की परिकल्पना करती है।
विज्ञापन
rajpath - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विजय चौक से इंडिया गेट तक बने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन कर सकते हैं। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू शहर में सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान माना जाता है। पुनर्विकसित खंड में लाल ग्रेनाइट वॉकवे हैं जो चारों ओर हरियाली के साथ लगभ 1.1 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है। राजपथ के साथ 133 से ज्यादा लाइट पोल, 4087 पेड़, 114 आधुनिक साइनेज और स्टेप्ड गार्डन हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी कर सकते हैं योजना का उद्घाटन
यह पहली परियोजना है जो मोदी सरकार की महत्वकांक्षी सेंट्रल विस्ता पुनर्विकास योजना के तहत पूरी हुई है। एक अधिकारी ने कहा, काम खत्म हो गया। प्रधानमंत्री के द्वारा 8 सितंबर को पुनर्विकसित मार्ग का उद्घाटन करने की संभावना है। 

राजपथ के साथ 900 से अधिक लाइट पोल 
एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के बीच बगीचों में और राजपथ के साथ-साथ 900- से अधिक लाइट पोल हैं, जिसका उद्देश्य सेंट्रल विस्टा को चौबीसों घंटे पैदल चलने वालों के अनुकूल बनाना है। आठ सुविधा ब्लॉक बनाए गए हैं, जबकि चार पैदल यात्री अंडरपास खंड बनाए गए हैं जिनमें 422 लाल ग्रेनाइट बेंच हैं। 
विज्ञापन


अगले सप्ताह जनता के लिए खुल सकता है सेंट्रल विस्टा
राजपथ के साथ-साथ 1,10,457 वर्ग मीटर में बजरी-रेत की जगह नए लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग बनाए गए हैं। राजपथ पर 987 कंक्रीट के बोल्डर लगाए गए हैं। कुल 1,490 आधुनिक दिखने वाले मैन होल पहले वाले मैनहोल को बदल चुके हैं। पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू अगले सप्ताह जनता के लिए खुल सकता है। 
 
सेंट्रल विस्टा के तहत होगा इनका निर्माण
सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना एक नए त्रिकोणीय संसद भवन, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर के राजपथ का सुधार, एक नए प्रधानमंत्री का आवास और कार्यालय और एक नए उपराष्ट्रपति के एनक्लेव की परिकल्पना करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें