फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2006 से पहले रिटायर मेजर जनरल व समान रैंक वालों को मिलेगी पेंशन

Wed, 25 Apr 2018 03:47 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
pension shimla
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह वर्ष 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के सभी मेजर जनरल और समान रैंक वाले अधिकारियों को पेंशन का लाभ देने को तैयार है।
विज्ञापन


एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि केंद्र ने उक्त सभी अधिकारियों को पेंशन का लाभ देने के लिए समीक्षा करने का फैसला किया है। एएसजी की दलील सुनने के बाद पीठ ने केंद्र को निर्देश दिया कि वह तीन माह में अपने फैसले का अनुपालन करे। याचिकाकर्ता रिटायर्ड मेजर जनरल एसपीएस वैंस के वकील निधेश गुप्ता ने वन रैंक वन पेंशन लागू करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें