फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retired IAF Jawan PAK Links Row: असम में रिटायर्ड वायुसेना कर्मी गिरफ्तार, पाकिस्तान से तार जुड़े होने के आरोप

Sat, 13 Dec 2025 06:55 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर (असम)।

सार

Retired IAF Jawan PAK Links Row: असम पुलिस ने शनिवार (13 दिसंबर) को बताया कि पाकिस्तान से जुड़े संबंध में एक रिटायर्ड वायुसेना के जवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनितपुर जिले से रिटायर्ड भारतीय वायु सेना के जवान को पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिटायर्ड वायुसेना जवान पर असम पुलिस ने की कार्रवाई (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस ने एक रिटायर्ड भारतीय वायु सेना के जवान को पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिचरण भूमिज ने शनिवार (13 दिसंबर) को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के साथ संवेदनशील दस्तावेज और जानकारी साझा की थी।
विज्ञापन


लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। एएसपी भूमिज ने बताया कि डिवाइस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, हालांकि कुछ डाटा डिलीट कर दिया गया है। आरोपी वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर था और 2002 में तेजपुर के सलोनीबाड़ी बेस से रिटायर हुआ।

पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
बाद में उसने तेजपुर यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में नौकरी की, लेकिन फिर छोड़ दी। भूमिज ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश ट्रक हादसा: अंजॉ की गहरी खाई से 11 और शव बरामद, एक हफ्ते बाद भी असम के तीन मृतकों की तलाश जारी

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें