फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: पूर्व पुलिस अधिकारी ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, परिजनों को घटना के पीछे साजिश का संदेह

Tue, 24 Oct 2023 05:54 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक टेम्कर कई वर्षों से अवसाद से पीड़ित थे। वह निराश रहते थे, जिसके कारण घर में झगड़े होने लगे थे। पुलिस अधिकारी ने कि इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस के सेवानिवृत्त एसीपी प्रदीप टेम्कर ने सोमवार को मुंबई में अपनी इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस ने बताया कि घटना के बाद 70 वर्षीय टेम्कर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माटुंगा पुलिस स्टेशन में वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टेम्कर आत्महत्या करने से पहले नशे की हालत में थे, उन्हें शराब की आदत थी। वहीं, परिजनों ने पूर्व पुलिस अधिकारी की मौत के पीछे साजिश का संदेह जताया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। 70 वर्षीय टेम्कर अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ माटुंगा पूर्व में देवधर रोड पर स्थित गंगा हेरिटेज नामक आवासीय इमारत में रहते थे। वह सोमवार को अपने आवास पर अकेले थे। उन्होंने कथित तौर पर सातवीं मंजिल पर स्थित अपने आवास से छलांग लगा दी।

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी टेम्कर को आखिरी बार 2014 में मुंबई पुलिस के यातायात विभाग में नियुक्त मिली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अवसाद से पीड़ित थे और उनका एक निजी अस्पताल में मानसिक रोक का इलाज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक टेम्कर कई वर्षों से अवसाद से पीड़ित थे। वह निराश रहते थे, जिसके कारण घर में झगड़े होने लगे थे। पुलिस अधिकारी ने कि इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद एक कारण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें