संघ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा का आयोजन पिछले साल 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच हुआ था। मुख्य परीक्षा के सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। विज्ञप्ति में कुल सफल प्रतिभागियों की संख्या का ब्योरा नहीं दिया गया है। सफल उम्मीदवारों के
साक्षात्कार फरवरी से शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए ई-समन पत्र आयोग की वेबसाइट से 18 जनवरी से डाउनलोड कर सकते हैं।
पढ़ें- KAS की तैयारी करने वाले दें ध्यान, पैटर्न में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव
असफल प्रतिभागियों की मार्क्स शीट अंतिम परिणाम जारी होने के बाद 15 दिनों के अंदर वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। यूपीएससी लोक सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित करता है। इसमें प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा और पुलिस सेवा के लिए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना पड़ता है।