फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान बैंकों के प्रमुखों से मिलेंगे आरबीआई गवर्नर, इसी हफ्ते करेंगे मुलाकात

Mon, 25 Mar 2019 12:18 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि वह भुगतान बैंकों की दिक्कतों एवं उनकी समस्याओं को समझने के लिये इस सप्ताह उनके प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। अभी तक सात भुगतान बैंक परिचालन शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में फिनटेक को बढ़ावा देने के मद्देनजर रिजर्व बैंक की निगरानी में छोटी कंपनियों को नवोन्मेष (रेग्यूलेटरी सैंडबॉक्स) की सुविधा देने को लेकर अगले दो महीने में दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे।
विज्ञापन


सैंडबॉक्स तरीका एक ऐसा माध्यम है जो किसी नयी प्रौद्योगिकी या प्रणाली को अमल में लाने से पहले प्रयोग करने और सीखने की सहूलियत देता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें