फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन सातवें दिन भी जारी, आपसी चर्चा के बाद समाप्त होने की उम्मीद

Thu, 14 Feb 2019 03:39 PM IST
अजय सिंह भाषा,जयपुर
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान में  गुर्जरों का आरक्षण के लिए आंदोलन गुरूवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन के चलते कई दिनों से गुर्जर बहुल जिलों में कई रेल और सड़क मार्ग बंद हैं। बुधवार को राज्य में गुर्जर सहित पांच जातियों को आरक्षण के लिए राज्य विधानसभा में विधेयक पारित कर दिया गया। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है लेकिन गुर्जर नेताओं का कहना है कि वह इन अब दस्तावेजों का अध्ययन कर रहे हैं और शाम तक ही कोई फैसला लेंगे।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ नौकरशाह नीरज के पवन ने गुरूवार को  विधेयक, अधिसूचना व संकल्प पत्र की प्रति सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में जाकर गुर्जर नेता किरौड़ी सिंह बैंसला को सौंपी। बैंसला ने कहा कि इन दस्तावेजों के अध्ययन और समाज के लोगों के साथ चर्चा के बाद ही आंदोलन को समाप्त करने के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें