फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर से वैष्णो देवी जाने के लिए आज से मालवा एक्सप्रेस में रिजर्वेशन शुरू

Mon, 02 Nov 2020 06:14 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
Special Train - फोटो : ANI
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित महू-इंदौर-कटरा मालवा एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। इसके लिए रिजर्वेशन दो नवंबर यानीआज से शुरू किए जाएंगे। मां वैष्णो देवी के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मालवा एक्सप्रेस बहुत महत्वपूर्ण ट्रेन मानी जाती है।

विज्ञापन


कोविड-19 के समय स्पेशल ट्रेन के रूप में चलने वाली इस ट्रेन के लिए अब यात्रियों को सामान्य से ज्यादा किराया देना होगा। मालवा एक्सप्रेस में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे, जिनमें सभी यात्री बिना रिजर्वेशन करवाए सफर नहीं कर सकेंगे। यह ट्रेन महू से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार व कटरा से हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को अपने तय समय से चलेगी। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे जो एलएचबी (लिंक हॉफमन बुश) श्रेणी के होंगे।


रेलवे द्वारा तय समयसीमा और टाइम टेबल के अनुसार, 02919 महू-कटरा मालवा एक्सप्रेस दोपहर 11:50 बजे महू से चलकर अगले दिन शाम 6:30 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में 02920 कटरा महू मालवा एक्सप्रेस सुबह 6.55 बजे कटरा से चलकर अगले दिन दोपहर 1:15 बजे महू आ जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि लॉकडाउन के बाद इंदौर रेलवे स्टेशन पर सितंबर से धीरे-धीरे रौनक लौटी है। अब तक इंदौर से नई दिल्ली, जबलपुर, भोपाल, झांसी, भिंड, हावड़ा और राजेंद्र नगर (पटना) के बीच ट्रेनें शुरू हो चुकी हैंं, जबकि इंदौर से पुणे के बीच पांच नवंबर से ट्रेन शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें