फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण: इस राज्य के ST छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकारी नौकरियों, शिक्षण संस्थानों में मिलेगा अब 10% रिजर्वेशन

Sat, 01 Oct 2022 11:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जनजातियों को छह से बढ़ाकर 10 फीसदी आरक्षण देने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना सरकार ने शनिवार को अनुसूचित जनजाति(ST) छात्रों के लिए खुशखबरी दी है। दरअसल, सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जनजातियों को 10 फीसदी आरक्षण देने का आदेश जारी किया है। मौजूदा समय में राज्य में अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़े लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दाखिले में छह प्रतिशत आरक्षण हासिल है। 

विज्ञापन


अप्रैल 2017 में तेलंगाना विधानसभा में एसटी समुदाय को 10 फीसदी आरक्षण देने के प्रावधान वाला एक विधेयक पारित किया गया था। इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया था। सरकारी आदेश में कहा गया है कि बीते करीब छह सालों में राज्य सरकार ने इस संबंध में कई अभ्यावेदन भेजे, लेकिन  इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। लिहाजा इन परिस्थितियों में बिना और समय गंवाए अनुसूचित जनजातियों को प्राप्त आरक्षण की सीमा में वृद्धि करना उचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें