फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड: मन मोह लेंगे वायुसेना-थलसेना और नौसेना के विमान, आकर्षण का केंद्र रहेगी जगुआर की 'आकृति-75'

Mon, 17 Jan 2022 01:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राफेल विमान करतब दिखाने के साथ अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। नौसेना के मिग-29के और पी-8आई सर्विलांस विमान उड़ान भरेंगे। 17 जगुआर विमान अमृत महोत्सव के 75वें वर्ष की आकृति बनाते हुए गगन में दिखेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस को लेकर सेना की तैयारियां जोरों पर हैं। वायुसेना, थलसेना और नौसेना के 75 विमानों का गणतंत्र दिवस परेड को लेकर राजपथ पर होने वाला अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट होगा। इसकी जानकारी वायु सेना प्रवक्ता विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत खास तैयारियां की गई हैं। गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर राजपथ पर पांच राफेल विमान करतब दिखाने के साथ अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा नौसेना के मिग-29के और पी-8आई सर्विलांस विमान उड़ान भरेंगे। 17 जगुआर विमान अमृत महोत्सव के 75वें वर्ष की आकृति बनाते हुए गगन में दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें