फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Republic Day: परेड के समय-स्थान से लेकर मेहमान और मुख्य आकर्षण तक, जानें गणतंत्र दिवस से जुड़ी सभी जरूरी बातें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 26 Jan 2024 11:47 AM IST

सार

Republic Day 2024: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि रहे। समारोह के प्रमुख आकर्षणों में से एक गणतंत्र दिवस परेड का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Amar Ujala
समूचा राष्ट्र इस बार अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रहे। 26 जनवरी वह दिन है जब देश ने संविधान को अपनाया था। हर बार की तरह ही इस बार के समारोह के लिए खास तैयारियां की गई थीं। 

आइये जानते हैं गणतंत्र दिवस से जुड़ी अहम जानकरियां...
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Amar Ujala
समूचा राष्ट्र इस बार अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रहे। 26 जनवरी वह दिन है जब देश ने संविधान को अपनाया था। हर बार की तरह ही इस बार के समारोह के लिए खास तैयारियां की गई थीं। 

आइये जानते हैं गणतंत्र दिवस से जुड़ी अहम जानकरियां...

पीएम मोदी और मैक्रों गले मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला
मेहमान 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि रहे। इससे पहले 25 जनवरी को मैक्रों जयपुर पहुंचे। परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल ने भी शिरकत किया। भारतीय वायु सेना के विमानों के साथ एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान और फ्रांसीसी वायुसेना के दो राफेल लड़ाकू जेट ने भी फ्लाई-पास्ट में हिस्सा लिया।

इस साल परेड में शामिल होने के लिए लगभग 13 हजार विशेष मेहमान आमंत्रित थे। ये वे लोग हैं जिन्होंने सरकार की करीब 30 अहम योजनाओं का लाभ उठाया है। इसके अलावा पेटेंट हासिल करने वाले विशेषज्ञों, इसरो की महिला वैज्ञानिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों और आदिवासी समुदाय के लोगों को भी निमंत्रण मिला। 

गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : सोशल मीडिया
समारोह का प्रसारण
गणतंत्र दिवस परेड का प्रसारण अमर उजाला और अमर उजाला के यूट्यूब चैनल के साथ अमर उजाला के फेसबुक पेज पर भी हुआ। नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन पर भी यह प्रसारण देखा गया। सुबह साढ़े 10 बजे से होने वाली परेड से एक घंटे पहले सुबह 09:30 बजे से लाइव प्रसारण शुरू हुआ था।  

गणतंत्र दिवस परेड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
परेड का समय और स्थान
गणतंत्र दिवस परेड का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच रहा। परेड का समय नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से नेशनल स्टेडियम तक (कुल दूरी पांच किमी) था। 

गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : सोशल मीडिया
टिकट 
कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए 77 हजार सीटों की क्षमता है। इनमें से आम जनता के लिए 42 हजार सीट टिकटों के जरिये बुक की जाती हैं। आरक्षित सीटों के लिए 500 रुपये तो अनारक्षित के लिए 20 रुपये दाम हैं। 

गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : अमर उजाला
थीम 
75वां गणतंत्र दिवस हमारे लिए कई मायनों में खास रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में दिखने वाली झांकियों से लेकर परेड और थीम तक के केंद्र में महिलाएं थीं। गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' रखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next