फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जुगलबंदी: कभी नमस्ते करते तो कभी गले मिलते, गणतंत्र दिवस में दिखा PM मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों का जलवा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 26 Jan 2024 01:02 PM IST

सार

2024 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत ने फ्रांस को अतिथि देश बनाया। यहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala
देश इस बार अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी वह दिन है जब देश ने संविधान को अपनाया था। हर बार की तरह ही इस बार के समारोह के लिए खास तैयारियां की गई थीं। इस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। 

इससे पहले 25 जनवरी को मैक्रों जयपुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस बीच गणतंत्र दिवस समारोह से फ्रांस के राष्ट्रपति और पीएम मोदी की जुगलबंदी की खास तस्वीरें सामने आई हैं। आइए नजर डालते हैं...

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राजनाथ सिंह ने युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे।
 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : PTI
परेड में हिस्सा लेने के लिए इमैनुएल मैक्रों के साथ फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी भारत आया। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : PTI
गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक साथ दिखे। इस दौरान इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala
गणतंत्र दिवस समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय परंपरा में हाथ जोड़कर जगदीप धनखड़ का स्वागत किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : PTI
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करते दिखे। वहीं मैक्रों ने भी हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : PTI
75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी की एक बेहद खास तस्वीर सामने आई। इसमें मैक्रों और पीएम मोदी गले लगकर मिलते दिखाई दिए। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : PTI
22 दिसंबर 2023 को घोषणा की गई थी कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उन्हें हाल ही में न्योता मिला था क्योंकि पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को आमंत्रण देने की खबर थी लेकिन बाइडन वार्षिक स्टेट ऑफ द यूनियन कार्यक्रम के कारण नहीं आ सके। अंतिम समय के अनुरोध के बावजूद फ्रांसीसी राष्ट्रपति भारत आए जो यह दिखाता है कि फ्रांस हमारा एक सदाबहार मित्र है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next