फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2021: परेड में अमेरिकी नैवी सील कमांडो की तरह नाइट विजन चश्मों से लैस नजर आएंगे सीआरपीएफ कमांडो

Fri, 22 Jan 2021 05:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नाइट विजन गाॅगल्स से लैस होंगे सीआरपीएफ जवान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ के लिए भी खास रहेगा। इस मौके पर सीआरपीएफ के कमांडो भी अमेरिकी नैवी सील्स कमांडो की तरह नाइट विजन चश्मों से लैस नजर आएंगे। इन खास चश्मों का इस्तेमाल कर नैवी सील्स कमांडो ने दुनिया के खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में ढूंढकर मार गिराया था। 

विज्ञापन


यह पहला मौका है जब भारत के केंद्रीय बल को इस तरह के गैजेट्स मिल रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि 26 जनवरी को राजपथ पर जब सीआरपीएफ के जवान परेड में शामिल होंगे तो वे इस खास किस्म के गाॅगल्स पहने होंगे। इन चश्मों की मदद से कमांडो रात के घन अंधियारे में एक तरह से चार आंखों से दुश्मन पर घात लगाकर हमला बोल सकेंगे। 

अमेरिकी कमांडो समेत दुनिया के कई देशों के जवान इसका इस्तेमाल करते हैं। भारत में पहली बार इन्हें सीआरपीएफ को उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्रीय बल के एक अधिकारी ने ये नाइट विजन गाॅगल्स मिलने की पुष्टि की, लेकिन कहा कि ये एकदम अमेरिकी नैवी सील्स जैसे नहीं हैं। इन चश्मों के अलावा भी परेड में केंद्रीय बल कई आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन करेगा। इनमें गनशाॅट डिटेक्शन सिस्टम भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें