फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ पर नारी शक्ति: तानिया ,सीमा और मीना चौधरी ने शौर्य का किया प्रदर्शन

Sun, 26 Jan 2020 01:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tanya shergil- seema naag- meena Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देशभर में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जहां राजपथ पर हुए परेड में भारत ने दुनिया के सामने अपनी सैन्य ताकत से लेकर अपनी विविधता का प्रदर्शन किया। वहीं, इस बार राजपथ पर महिला शक्ति का प्रदर्शन भी देखने को मिला। 

विज्ञापन


सिग्नल कोर में कैप्टन तानिया शेरगिल ने जहां कोर ऑफ सिग्नल की टुकड़ी की अगुवाई की। वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की शाखा रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की इंस्पेक्टर सीमा नाग और सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल मीना चौधरी ने भी राजपथ पर नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। 

आइए जानते हैं इन वीरंगनाओं के बारे....

कैप्टन तानिया शेरगिल
तानिया शेरगिल अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सेना में भर्ती हुई हैं। उनके पिता तोपखाने (आर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्मर्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के रूप में सेवा दे चुके हैं।
विज्ञापन


तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशंस में बीटेक किया है। तानिया ने इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पुरुषों की टुकड़ी का नेतृत्व किया। इससे पहले पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस पर पुरुषों के टुकड़ी का नेतृत्व कर चुकी हैं।

इंस्पेक्टर सीमा नाग
इंस्पेक्टर सीमा नाग केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की शाखा रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में तैनात हैं। जो दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है जिसके रैंक में लगभग 3.25 लाख लोग शामिल हैं। 

सीमा नाग ने चलती हुई मोटरसाइकिल पर खडे़ होकर राष्ट्रपति को सलामी दी। इससे पहले जब सीमा नाम से राजपथ पर परेड को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होने का इंतजार कर रहे थे। हम सभी बहुत उत्साहित हैं। 

हेड कांस्टेबल मीना चौधरी
हेड कांस्टेबल मीना चौधरी भी केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात हैं। हेड कांस्टेबल मीना ने हैरतअंगेज तौर पर दोनों हाथों से नौ एमएम की पिस्टल लेकर चलती बाइक पर सावधान की मुद्रा को प्रदर्शित किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें