फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2019: राजपथ से दुनिया ने देखी भारत की ताकत, जश्न की रही धूम

Sat, 26 Jan 2019 09:03 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस 2019 - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:43 AM, 26-Jan-2019

गणतंत्र दिवस परेड की समाप्ति पर पीएम मोदी दर्शक दीर्घा के पास गए और लोगों का अभिवादन किया।

11:12 AM, 26-Jan-2019

पश्चिम विहार दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय के बच्चे 140 छात्र-छात्राएं सत्यमेव जयते गीच पर नृत्य कर रहे हैं।

11:09 AM, 26-Jan-2019

नई दिल्ली के पश्चिम विहार के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय के बच्चे पहुंचे राजपथ। बच्चे अहिंसा परमो धर्म गीत पर परफॉर्म कर रहे हैं।

विज्ञापन
11:08 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पहुंचे कोलकाता के  पूर्वी सांस्कृतिक केंद्र के बच्चे। झांकी में 152 छात्र-छात्राएं शामिल। बच्चे बापू का सपना गीत पर नृत्य कर रहे हैं। झांकी में बापू के सपनों का चित्रण किया गया है।

11:06 AM, 26-Jan-2019

चिल्ड्रन स्कूल चाणक्यपुरी के छात्र-छात्राएं पहुंचे राजपथ। 170 बच्चे हैं शामिल। बापू महान गीत पर नृत्य कर रहे हैं बच्चे।

विज्ञापन
11:03 AM, 26-Jan-2019

खुली जीप में सवार होकर राजपथ पहुंचे 26 राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चे। जिसमें 6 लड़कियां और 20 लड़के हैं शामिल हैं।

11:03 AM, 26-Jan-2019

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी पहुंची राजपथ। फूलों से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को दिखाया गया है। 

11:01 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पहुंची केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की झांकी। अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है सीआईएसएफ।

11:00 AM, 26-Jan-2019

कृषि मंत्रालय की झांकी पहुंची राजपथ। इसमें गांधीजी को खेती करते हुए दिखाया गया है। इसमें श्वेत क्रांति का चित्रण है।

10:59 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पहुंची रेल मंत्रालय की झांकी। झांकी में भाप के इंजन को दिखाया गया है। इसमें गांधीजी के साथ दक्षिण अफ्रीका में हुए भेदभाव को दिखाया गया है।

10:57 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पहुंची पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की झांकी। 2014 के स्वच्छता अभियान को दिखाया गया है।

10:56 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पहुंची ऊर्जा मंत्रालय की झांकी। सस्ते एलईडी बल्बस को दिखाया गया है।

10:55 AM, 26-Jan-2019

एकला चलो रे की धुन पर राजपथ पहुंची पश्चिम बंगाल की झांकी। इसमें रबिंद्रनाथ टेगौर के साथ महात्मा गांधी दिखाए दे रहे हैं।

10:54 AM, 26-Jan-2019

उत्तर प्रदेश की झांकी में गांधीजी की 150वीं जयंती को दिखाया गया है। काशी के घाटों को भी दिखाया गया है।

10:53 AM, 26-Jan-2019

दिल्ली की झांकी में बिरला हाउस में प्रार्थना करते हुए महात्मा गांधी को दिखाया गया है। उनकी प्रतिमा के पीछे बड़ा चरखा दिखाया गया है।

10:52 AM, 26-Jan-2019

उत्तराखंड की झांकी में योग और अध्ययन करते लोगों को दिखाया गया। महात्मा गांधी ने इसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा था।

10:51 AM, 26-Jan-2019

कर्नाटक की झांकी में कांग्रेस के बेलगावी सत्र को दिखाया गया। यह कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर गांधीजी का एकमात्र अधिवेशन था।

10:50 AM, 26-Jan-2019

जम्मू और कश्मीर की झांकी में राज्य की विविधता में एकता को दिखाया गया। झांकी में लद्दाख के मठ और जम्मू के मंदिरों को दिखाया गया।

10:49 AM, 26-Jan-2019

गुजरात की झांकी में ऐतिहासिक दांडी यात्रा को दिखाया गया है। इसके साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन को भी दर्शाया गया है।

10:47 AM, 26-Jan-2019

पंजाब की झांकी में जलियां वाला बाग की झलक दिखाई गई है। इस नरसंहार के 100 साल पूरे हो गए हैं।
 

10:45 AM, 26-Jan-2019

अरुणाचल प्रदेश की झांकी में गांव के घरों और बौद्ध स्तूपों को दिखाया गया है। स्वच्छ मोंपा गांव को दिखाया गया है।

10:45 AM, 26-Jan-2019

गोवा की झांकी में दीप स्तंभ मंदिर, मस्जिद और चर्च को दिखाया गया है। ओल्ड गोवा के मशहूर चर्च को भी झांकी में दिखाया गया है।

10:43 AM, 26-Jan-2019

त्रिपुरा की झांकी में हस्तशिल्प और हथकरघा दिखाया गया है। स्थानीय कबीलों के ममिता नृत्य भी शामिल है।

10:42 AM, 26-Jan-2019

अंडमान निकोबार की झांकी में सेल्युलर जेल को दिखाया गया है। झांकी में जेल में बंद कैदियों को संबोधित कर रहे हैं महात्मा गांधी।

10:38 AM, 26-Jan-2019

राष्ट्रीय सेवा योजना को मूक क्रांति कहा जाता है। इस दस्ते ने राजपथ से राष्ट्रपति को सलामी दी।

10:37 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पहुंचा एनसीसी की छात्राओं का मार्चिंग दस्ता।

10:36 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पहुंचा एनसीसी के छात्रों का मार्चिंग दस्ता। दस्ते में शामिल हैं 149 छात्र।

10:35 AM, 26-Jan-2019

राजसी वेशभूषा में बीएसएफ का ऊंट सवार दस्ता पहुंचा राजपथ। सब इंस्पेक्टर बोध राज कर रहे हैं इसकी अगुवाई।

10:34 AM, 26-Jan-2019

लेफ्टिनेंट कमांडर अंबिका सुधाकरन के नेतृत्व में नौसेना के मार्चिंग दस्ते ने राष्ट्रपति को सलामी दी।

10:33 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पहुंचा दिल्ली पुलिस का बैंड। सब इंस्पेक्टर राजिंद्र सिंह कर रहे हैं बैंड का नेतृत्व।

10:28 AM, 26-Jan-2019

सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी ने गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया।

10:28 AM, 26-Jan-2019

भारतीय सेना की सर्विस कॉर्प्स रेजीमेंट का नेतृत्व लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने किया। इसका आदर्श वाक्य है- उसका मानना था कि वह कर सकती है, इसलिए उसने ऐसा किया।
 

10:26 AM, 26-Jan-2019

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने बांग्लादेशी समकक्ष को पश्चिम बंगाल की सिलिगुड़ी सीमा के पास स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा पर मिठाई दी।
 

10:22 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पर मार्च पास्ट हुआ शुरू। सिख रेजिमेंट खालसा ने राष्ट्रपति को सलामी दी। इस रेजिमेंट का आदर्श वाक्य है- निश्चय कर अपनी जीत करूं।

10:20 AM, 26-Jan-2019

साहस और दृढ़ संकल्प। परमवीर चक्र से सम्मानित जवान राष्ट्रपति को सलामी देते हुए।
 

10:14 AM, 26-Jan-2019

सर्फेंस माइन्स क्लीयरिंग सिस्टम राष्ट्रपति को सलामी देते हुए। यह चारों दिशाओं में घूमकर वार कर सकता है।

10:12 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पर टी-90 टैंक राष्ट्रपति को सलामी दे रहा है। इस समय यह भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
 

10:05 AM, 26-Jan-2019

लांस नायक नजीर अहमद वानी की पत्नी और मां मेहजबीन राष्ट्रपति के हाथों से अशोक चक्र ले रही हैं। वानी को मरणपरांत यह सम्मान मिला है। वह पिछले साल दो आतंकियों को ढेर करने के बाद शहीद हुए थे।
 

10:02 AM, 26-Jan-2019

राजपथ पहुंचे रामनाथ कोविंद। अब वह शांतिकाल में अदम्य साहस और वीरता दिखाने वाले जवानों को अशोक चक्र प्रदान करेंगे।

09:59 AM, 26-Jan-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का सम्मान किया।
 

09:47 AM, 26-Jan-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
 

09:20 AM, 26-Jan-2019

इस साल भारतीय सेना के बेडे में शामिल की गई नई तोप के-9 वज्र भी देशवासियों को देखने को मिलेगा। इस तोप की खासियत है कि इसकी मारक क्षमता 38 किलोमीटर के दायरे की है। यह रेतीले और अर्ध रेगिस्तानी इलाकों के युद्ध में कारगर है। एम-777 ह्वाइत्जर तोप 30 किलोमीटर के दायरे में लक्ष्य को भेद सकती है। यह समतल और पहाड़ी दोनों इलाकों के लिए कारगर है।

09:20 AM, 26-Jan-2019

गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन को 22 तस्वीरों के जरिए दिखाया जाएगा। गांधी स्मृति के जरिए दिल्ली सरकार उनका समय दिखाएगी।

09:20 AM, 26-Jan-2019

बायो जेट ईंधन द्वारा चलने वाली मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 राजपथ से उड़ान भरेगा।। ईंधन के लिए इस्तेमाल होने वाला जेटरोफा तेल छत्तीसगढ़ के बायो-डीजल डेवलेपमेंट अथॉरिटी से आएगा।

09:13 AM, 26-Jan-2019

इस साल गणतंत्र दिवस के मौके नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आईएनए के चार पूर्व सैनिक परेड में शिरकत करेंगे।

09:10 AM, 26-Jan-2019

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल भुवनेश्वर में हो रहे गणतंत्र दिवस के समारोह में मौजूद हैं।
 

09:03 AM, 26-Jan-2019

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया।
 

09:02 AM, 26-Jan-2019

गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस बार 22 झांकियों को चुना गया है। सबसे खास बात यह है कि 11 साल बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की झांकी को शामिल किया गया है।

09:01 AM, 26-Jan-2019

गणतंत्र दिवस 2019: राजपथ से दुनिया ने देखी भारत की ताकत, जश्न की रही धूम

देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी पूरी दुनिया को देश की ताकत दिखाई जाएगी, साथ ही हमारी विविधता में एकता की प्रतीक झांकिया लोगों का मन मोह लेंगी। यह झांकिया दिखाती हैं कि हम किस तरह से अनेकता में भी एकता बनाए रखते हैं। भारतीय सेना जहां शक्ति प्रदर्शन करेगी वहीं वायुसेना हवा में अपने करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर देगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें