फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'औरंगजेब की कब्र हटाने से कोई फायदा नहीं', VHP और बजरंग दल की मांगों पर बोले रामदास अठावले

Sun, 16 Mar 2025 06:10 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त करने की मांग पर अपना विरोध जताया है और कहा है कि इसे हटाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
रामदास अठावले, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मौजूद मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे कोई फायदा नहीं होगा और इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


औरंगजेब की कब हटाने की मांग उठी?
बता दें कि, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) जैसे संगठनों ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। इसे लेकर सभी संगठन सोमवार को राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपने वाले हैं और अगर मांग नहीं मानी गई, तो 'कारसेवा' और राज्यव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इससे पहले बीजेपी सांसद उदयनराजे भोसले, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं, ने भी कब्र हटाने की मांग की थी। 

यह भी पढ़ें - Aurangzeb: भाजपा विधायक टी राजा ने केंद्र को लिखा पत्र, औरंगजेब के मकबरे पर होने खर्च को तत्काल रोकने की मांग
विज्ञापन


रामदास अठावले ने किया विरोध
इन मांगों पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, 'यह सच है कि औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज की हत्या की थी, लेकिन वह मराठा साम्राज्य को जीत नहीं पाया और आखिरकार महाराष्ट्र में ही उसकी मौत हो गई।' 'यह कब्र कई वर्षों से वहीं मौजूद है, इसे हटाने की कोई जरूरत नहीं है। यह उसके गलत कामों की याद दिलाती है, इसलिए इसे रहने दिया जाए।' उन्होंने कहा कि भाजपा या किसी अन्य पार्टी को इस विवाद में नहीं खींचना चाहिए।'

यह भी पढ़ें - Maharashtra: औरंगजेब की कब्र को लेकर तेज हुआ सियासी संग्राम, अंबादास दानवे के बयान पर मंत्री शिरसाट का पलटवार
विज्ञापन


औरंगजेब पर हालिया राजनीतिक विवाद
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने हाल ही में भाजपा शासन की तुलना औरंगजेब के राज से करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में किसान मर रहे हैं और यह शासन औरंगजेब के काल से भी खराब है। वहीं इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी को औरंगजेब की तारीफ करने पर महाराष्ट्र विधानसभा से 26 मार्च तक निलंबित कर दिया गया था।

जिला प्रशासन का फैसला और सुरक्षा बढ़ाई गई
वहीं बढ़ते विवाद के बीच छत्रपति संभाजीनगर प्रशासन ने हिंदुत्व नेता मिलिंद एकबोटे के जिले में प्रवेश पर 16 मार्च से पांच अप्रैल तक रोक लगा दी है। प्रशासन को खुफिया इनपुट मिला था कि मिलिंद एकबोटे और उनके समर्थक कब्र हटाने के लिए खुल्दाबाद जा सकते हैं। जबकि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' के बाद सोशल मीडिया पर औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद तेज हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें