फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश: सउदी में मुस्लिम समझकर दफन किए गए भारतीय के अवशेष स्वदेश लाए गए, हिंदू रीति-रिवाज से होगा अंतिम संस्कार

Wed, 12 May 2021 04:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बुधवार को सूचित किया कि सऊदी अरब में जिस हिंदू शख्स को मुस्लिम रीति रिवाज के तहत दफन किया गया था, उसके अवशेष भारत वापस लाए गए हैं और परिवार को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जा रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बुधवार को सूचित किया कि सऊदी अरब में जिस हिंदू शख्स को मुस्लिम रीति रिवाज के तहत दफन किया गया था, उसके अवशेष भारत वापस लाए गए हैं और परिवार को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जा रही हैं। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह को केंद्र सरकार के वकील रिपुदमन भारद्वाज ने बताया कि शव के अवशेष बुधवार सुबह भारत पहुंच गए हैं और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रहने वाले परिवार के सुपुर्द करने के लिए उन्हें भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि यह बड़ी राहत है कि परिवार को शव के अवशेष मिल गए हैं ताकि वह हिंदू रीति रिवाज के तहत उनका अंतिम संस्कार कर सकें। कोर्ट ने इसके लिए सऊदी अरब के अधिकारियों के प्रति आभार जताया और विदेश मंत्रालय में काउंसलर, पासपोर्ट और वीज़ा (सीपीवी) प्रभाग के निदेशक विष्णु कुमार शर्मा के प्रयासों की सराहना की। शर्मा ने अदालत को यह भी बताया कि मृतक संजीव कुमार के नियोक्ता द्वारा भेजा गया पैसा सात मई को परिवार को मिल गया।

24 जनवरी को संजीव कुमार का हुआ था निधन
कोर्ट ने संजीव कुमार की विधवा की याचिका का निपटारा कर दिया है। उनकी पत्नी अंजू शर्मा ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके निधन की खबर मिलने पर परिवार ने अधिकारियों से उनके शव को वापस आने की गुजारिश की थी। बता दें कि संजीव कुमार की 24 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से सऊदी अरब में मौत हो गई थी और वह वहां पर काम करते थे और बाद में 18 फरवरी को परिवार को बताया गया कि उनके शव को वहीं दफन कर दिया गया है।
विज्ञापन


याचिका के मुताबिक, भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि यह जेद्दाह में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के आधिकारिक अनुवादक की गलती की वजह से हुआ, जिसने गलती से मृत्यु प्रमाण पत्र पर कुमार धर्म ‘मुस्लिम’ उल्लेखित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें