फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: पीएम मोदी के गांव वडनगर में मिले 2800 साल पुरानी बस्ती के अवशेष, जानिए क्या बोला पुरातत्व विभाग

Tue, 16 Jan 2024 11:07 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

पीएम मोदी के गांव वडनगर में 2800 वर्ष पुरानी बस्ती के अवशेष मिले हैं। पुरातत्व पर्यवेक्षक मुकेश ठाकोर ने कहा कि वडनगर में खुदाई तब से चल रही है, जब पीए मोदी गुजरात के सीएम थे। एक से ज्यादा अब तक लाख अवशेष खोजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी के गांव वडनगर में 2800 वर्ष पुरानी बस्ती के अवशेष मिले हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी के गांव वडनगर में 2800 वर्ष पुरानी बस्ती के अवशेष मिले हैं। इस पर आईआईडी खड़गपुर में भूविज्ञान और भू भौतिकी के प्रोफेसर डॉ अनिंद्य सरकार ने कहा कि हम वडनगर में पिछले चार साल से एएसआई के साथ काम कर रहे हैं। हमें एक बहुत पुराने बौद्ध मठ के बारे में पता चला था।
विज्ञापन




एएसआई 2016 से इस पर काम कर रहा है। स्थल पर 20 मीटर की खुदाई हो चुकी है। वडनगर का इतिहास बहुत पुराना है। उन्होंने कहा कि सात सांस्कृतिक परतों का पता चला है, सबसे पुरानी 2800 वर्ष और 800 ईसा पूर्व की है। 



पुरातत्व पर्यवेक्षक मुकेश ठाकोर ने कहा कि वडनगर में खुदाई तब से चल रही है, जब पीएम मोदी गुजरात के सीएम थे। एक से ज्यादा अब तक लाख अवशेष खोजे जा चुके हैं। इस सभ्यता को देखकर लग रहा है कि यहां जल प्रबंधन प्रणाली और जल स्तर अच्छा रहा होगा। वडनगर में अब तक लगभग 30 स्थलों की खुदाई की जा चुकी है। स्थल के साक्ष्य से लगता है कि यहां कई धर्मों के लोग बड़े सद्भाव के साथ रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें