फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थलों में तोड़फोड़ ने लिया राजनीतिक रंग, सांसद ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

Sat, 30 Jul 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने दिया अल्टीमेटम - फोटो : Facebook
विज्ञापन
यूपी के देवबंद में नगर के दो धर्मस्थलों में हुई तोड़फोड़ के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा सांसद ने मूर्ति तोड़ने वाले आरोपियों की 72 घंटे में गिरफ्तारी और रासुका के तहत कार्रवाई नहीं होने पर महापंचायत का ऐलान किया है। जबकि कांग्रेस के विधायक ने मस्जिद को नुकसान पहुंचाने वालों पर 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। 
विज्ञापन


भाजपा के नगराध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि महापंचायत के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही महापंचायत की जाएगी। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता तो गांव-गांव जाकर महापंचायत में भीड़ एकत्र करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हुआ देवबंद

सहारनपुर के सांसद राघव लखन पाल - फोटो : Facebook
एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि महापंचायत के आयोजन का अनुमति पत्र उन्हें अभी नहीं मिला है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। महापंचायत के आयोजन और कांग्रेस विधायक माविया अली के 48 घंटे के अल्टीमेटम को लेकर प्रशासन की सांसे फूली हुई हैं। किसी भी प्रकार की  स्थिति से निपटने के लिए देवबंद को छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

सीओ योगेंद्रपाल सिंह ने कहा कि नगर का सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। अधिकारी गतिविधियों की रिपोर्ट अपने अधिकारियों को दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें