देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई को अंतरिम बजट में 777.27 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले साल के 778.93 करोड़ के मुकाबले इस बार आवंटन में मामूली कटौती की गई है। इस राशि का इस्तेमाल एजेंसी द्वारा विभिन्न मामलों की जांच, एजेंसी के अभ्यास केंद्रों के आधुनिकीकरण, सीबीआई ई-गवर्नेंस, दफ्तर के लिए जमीन खरीदने और कार्यालय निर्माण में किया जाएगा।
2018-19 में सीबीआई को 698.38 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसे बढ़ाकर बाद में 778.93 करोड़ कर दिया गया था। सीबीआई मौजूदा समय में प्रशासनिक स्तर पर अंदरूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में है।