फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, श्रीगंगानगर में 50 डिग्री पहुंचा पारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 01 Jun 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारत इस वक्त भीषण गर्मी से परेशान है, आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। लोग घर से बाहर निकलने से पहले दस बार सोच रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि कई जगह का पारा 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने एनसीआर समेत कई राज्यों के लिए शनिवार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 





भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) मौसम की स्थिति बताने के लिए अलग-अलग रंग के अलर्ट जारी करता है। जिसमें ग्रीन, ऑरेंज, येलो और रेड शामिल हैं। रेड अलर्ट को सबसे खतरनाक माना जाता है। आईएमडी ने शुक्रवार को बताया कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई भाग और विदर्भ के लिए रेड वॉर्निंग जारी की गई है। 



यह भी पढ़ें- आखिर क्यों गर्मी में दिन-ब-दिन बढ़ रही है शहरों की तपन?

सभी उम्र के लोग गर्मी के चलते बीमार हो रहे हैं। हालांकि जहां के लिए ऑरेंज कैटिगरी जारी की गई है, वहां भी जितना हो सके धूप में उतना कम निकलने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक डा. एम मोहपात्रा का कहना है, "उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो काफी शुष्क और गर्म हैं। बारिश होने के अभी कोई आसार नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि भले ही इन जगहों का अधिकतम तापमान और ना बढ़े लेकिन इस वक्त जितनी गर्मी है, उसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी रहेगा।

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भारत इस वक्त भीषण गर्मी से परेशान है, आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। लोग घर से बाहर निकलने से पहले दस बार सोच रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि कई जगह का पारा 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने एनसीआर समेत कई राज्यों के लिए शनिवार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 





भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) मौसम की स्थिति बताने के लिए अलग-अलग रंग के अलर्ट जारी करता है। जिसमें ग्रीन, ऑरेंज, येलो और रेड शामिल हैं। रेड अलर्ट को सबसे खतरनाक माना जाता है। आईएमडी ने शुक्रवार को बताया कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई भाग और विदर्भ के लिए रेड वॉर्निंग जारी की गई है। 

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों गर्मी में दिन-ब-दिन बढ़ रही है शहरों की तपन?

सभी उम्र के लोग गर्मी के चलते बीमार हो रहे हैं। हालांकि जहां के लिए ऑरेंज कैटिगरी जारी की गई है, वहां भी जितना हो सके धूप में उतना कम निकलने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक डा. एम मोहपात्रा का कहना है, "उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो काफी शुष्क और गर्म हैं। बारिश होने के अभी कोई आसार नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि भले ही इन जगहों का अधिकतम तापमान और ना बढ़े लेकिन इस वक्त जितनी गर्मी है, उसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी रहेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रयागराज में 25 साल के रिकॉर्ड 48.04 को तोड़कर 48.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा लखनऊ में 44, चुरू में 45, झांसी और उरई में सामान्य से तीन डिग्री अधिक 45 और आगरा में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अलीगढ़ में तापमान 45, इटावा में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

यह भी पढ़ें- शोध में खुलासा, अगले साल से भारत में बढ़ जाएंगी गर्म हवाएं

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। यहां 13 शहर लू की चपेट में हैं। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रीवा में अधितकम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा खजुराहो, दमोह, नौगांव, सीधी और सतना में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं ग्वालियर, सागर, उमरिया, रायसेन, होशंगाबाद, खरगोन और राजगढ़ में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी एक-दो दिन तक गर्मी इसी तरह बनी रहेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

राजस्थान 

राजस्थान के श्रीगंगानगर में शुक्रवार को पारा 49.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो मई के महीने में बीते 75 साल में सबसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले 30 मई, 1944 को यहां का तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग ने यहां भीषण लू की चेतावनी जारी की है। जयपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर समेत 12 शहरों में लू का असर देखने को मिलेगा। जयपुर में शुक्रवार को तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि यहां रात के वक्त तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं फलोदी में रात के वक्त न्यूनतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस था, जो कि बेहद ही अधिक है। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

दिल्ली एनसीआर

राजधानी दिल्ली में भी पारे ने 7 साल में पहली बार मई में 45 डिग्री का आंकड़ा पार किया। फरीदाबाद में दिन का तापमान 46 और गुरुग्राम में 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए रेड वार्निंग जारी की है। यह तब जारी की जाती है, जब मौसम सबसे खराब स्तर पर रहने की संभावना हो।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का औसतन अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अक्षरधाम मंदिर के नजदीक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स केंद्र पर सबसे ज्यादा 46.6, पालम केंद्र पर 46.2, आयानगर केंद्र पर 46, जाफरपुर केंद्र पर 45.5, नजफगढ़ केंद्र पर 45.2, मुंगेशपुर केंद्र पर 44.8, लोदी रोड केंद्र पर 44.5 और रिज केंद्र पर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें- नौ साल में सबसे गर्म रही मई, 44 के पार पहुंचा पारा, गर्मी से प्रभावित हुआ जनजीवन

शनिवार को भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी दिल्ली का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है, लेकिन रेड वार्निंग हट सकती है।  

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भी भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। यहां दो दिन पहले चंद्रपुर का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जो कि अब तक का सबसे अधिक माना गया है। वहीं नागपुर समेत कई शहरों में भी तापमान फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस के पार है।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

हिमाचल प्रदेश

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में तापमान विशेष रूप से बढ़ा है और उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं हुआ है। हालांकि शुक्रवार को हिमाचल में तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज हुआ। 

यह भी पढ़ें-  शिमला में गर्मी ने किया बेहाल, इन क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार को पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिन तक मौसम दोपहर में साफ रहेगा और लू के साथ गर्मी बढ़ेगी। 

उत्तर पूर्वी यूपी के ऊपर हवा का चक्रवात बना हुआ है लेकिन इसकी वजह से गर्मी कम होने की संभावना बेहद कम है। दक्षिण छत्तीसगढ़ से नम हवाएं आ रही हैं। वहीं रायपुर में शुक्रवार को 43.5, बिलासपुर में  44.4 अंबिकापुर में 42, दुर्ग में 43.6 और राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गंगानगर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के निदेशक दिलीप मालवांकर ने बताया, "हालांकि गुजरात के अहमदाबाद में गर्मी को मात देने के लिए एक एक्शन प्लान शुरू हुआ है। जिसका अन्य शहर भी अनुकरण करने की कोशिश में हैं। इसमें कहा गया है कि अधिक पानी पिएं, धूप में जाने से बचें, सावधानी बरतें और आराम करें और अगर जरूरत महसूस हो तो अस्पताल जरूर जाएं।

अहमदाबाद में ऐसी 700-800 जगह हैं, जहां पानी की सुविधा दी जा रही है। दिन के समय भी नाइट शेल्टर खुले हैं। साथ ही लोग निर्माण स्थलों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक काम नहीं कर रहे हैं।"

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कब आएगा मानसून?

एम मोहपात्रा का कहना है, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्यप्रदेश और झारखंड के कई भागों में तीन-चार दिन से लू की स्थिति बनी हुई है। हम मानकर चल रहे हैं कि ऐसा दो दिनों तक और होगा। 

उन्होंने मानसून पर कहा, केरल के पास मानसून के 6 जून को आने की संभावना है। फिलहाल मानसून ने अरब सागर के दक्षिणी भाग और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम-दक्षिण-पूर्वी भाग, अंडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीप को कवर किया हुआ है। आने वाले तीन से चार दिन में यह अरब सागर के कई भागों को कवर कर लेगा। 

 



यह भी पढ़ें- दिल्ली में गर्मी का प्रचंड प्रकोप, 40 डिग्री सेल्सियस में नेताओं को करनी होंगी रैलियां

मोहपात्रा ने आगे बताया, हम पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिणी प्रायद्वीप पर अगले 3-5 दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं दिल्ली में हम बारिश की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बाद में धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next