मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि चार अक्टूबर के बाद कोई भी समुद्र में न जाए। लोगों को इस बारे में लाउड स्पीकर और अन्य माध्यमों से चेतावनी दी जाएगी। एक अन्य ट्वीट में कहा कि कम दबाव के चलते समुद्र में तेज और खतरनाक हवाएं चलेंगी इसलिए समुद्र में गए मछुआरों को यह सलाह दे दी गई थी कि वह पांच अक्टूबर तक जरूर लौट आएं।