जब भी हम निवेश करने की सोचते हैं तो सबसे पहले बैंक का ख्याल आता है, और लोग इस दौर में पोस्ट ऑफिस के मुकाबले बैंक पर ज्यादा भरोसा करते हैं। लेकिन आपको बताएं कि इससे कहीं ज्यादा पोस्ट ऑफिस में निवेश करना सुरक्षित और बेहतर है।
जो निवेशक अपने निवेश पर ज्यादा मुनाफे की इच्छा रखता है उनको पोस्ट ऑफिस में निवेश जरूर करना चाहिए क्योंकि बैंक के मुकाबले पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपोजिट पर ज्यादा ब्याज मिलता है।फिलहाल पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपोजिट कराने पर 7.4 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट अकाउंट (TD) है जिसमें आप महज 200 रुपये में इस अकाउंट को पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं, और इसमें अधिकतम निवेश की सीमा भी नहीं है बस इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा।
एक खुशखबर रेलवे आपको दे रहा है स्मार्ट कोच पेशकर के। ये कोच भविष्य में रेल यात्रा को स्मार्ट, आरामदायक और सुरक्षित बनाने में आपकी मदद करेगा। इस कोच में जीएसएम नेटवर्क के साथ पैसेंजर इंफॉर्मेशन एंड कोच कंप्यूटिंग यूनिट लगाया गया है, जो खासतौर से कोच रखरखाव और यात्री इंटरफेस के अहम क्षेत्र की निगरानी करेगा।
यही नहीं पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम यात्रियों को ट्रेन के अगले लोकेशन और अगले स्टेशन के बारे में सूचित करेगा और अगले स्टेशन के आने का अपेक्षित समय भी बताएगा। इस कोच में कई तरह के सेंसर का यूज किए गए हैं, ताकि यात्रियों की यात्रा को हर हाल में सुरक्षित हो सके। फिलहाल रेलवे का पहला स्मार्ट कोच नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित किया गया।
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक खुशखबर दी है। बुधवार को भारत ने तीन बार की चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर फाइनल में एंट्री ली। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने मैच के 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागा। भारत ने हॉकी टीम ने सिर्फ एक बार 1982 में महिला हॉकी में गोल्ड मेडल जीता है, यही नहीं भारतीय टीम 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है।