फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: एयरपोर्ट की सौगात, इंटरसेप्टर मिसाइल और डीडीए योजना समेत पढ़ें अच्छी खबरें

Tue, 25 Sep 2018 02:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
good news - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ सर्विस योजना की शुरुआत करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है। यह एयरपोर्ट राजधानी गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर की दूरी पर है। इस एयरपोर्ट के बन जाने से इस राज्य के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चीन की सीमा से लगते इस एयरपोर्ट को काफी अहम माना जा रहा है। इस एयरपोर्ट में जियोटेक्निकल इंजिनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है। और 206 एकड़ में फैला यह एयरपोर्ट भारत के खूबसूरत हवाई अड्डों में शामिल है।

विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर : सिक्किम को पीएम मोदी ने दिया पहला हवाई अड्डा

भारत ने इंटरसेप्टर मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भारत को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। भारत ने रविवार रात को ओडिशा के तट पर इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि दो स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित कर भारत ने बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। इंटरसेप्टर को अब्दुल कलाम द्वीप से प्रक्षेपित किया गया।

पढ़ें पूरी खबर : भारत की बड़ी उपलब्धि, देर रात किया इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण

डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने कहा है कि ये पृथ्वी रक्षा यान (पीडीवी) मिशन पृथ्वी के वायुमंडल में 50 किमी से ऊपर की ऊंचाई पर लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम है। इसकी खासियत यह है कि रडार आधारित टोही प्रणाली से दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइल का आसानी से पता लगा सकता है और उसका पीछा कर सकता है।

दिवाली से पहले डीडीए ला सकता है आवासीय योजना

अगली अच्छी खबर दिल्ली वालों के लिए है क्योंकि डीडीए के नए फ्लैट्स बनकर तैयार हैं। यहां सड़क से लेकर पानी की व्यवस्था तक लगभग पूरी हो चुकी है। अब बस इंतजार नई आवासीय योजना के लागू होने का है।

पढ़ें पूरी खबर : दिवाली से पहले दिल्ली वालों को मिल सकती है सौगात, डीडीए के 21 हजार फ्लैट बनकर तैयार

खबर है कि डीडीए ने साल 2018 की आवासीय योजना में 21 हजार फ्लैट तैयार किए हैं। इनमें से ज्यादातर फ्लैट 1 बीएचके के हैं। हालांकि कुछ फ्लैट को 2 व 3 बीएचके में भी रखा गया है। बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले नई आवासीय योजना की सौगात दिल्ली वालों को देने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

यूपी की तेजस्विनी ने देश का नाम किया रोशन

अगली खुशखबरी उत्तर प्रदेश की रहने वाली तेजस्विनी सिंह ने विदेश में देश का नाम रोशन करके दी है। देवरिया की तेजस्विनी सिंह दक्षिण अफ्रीकी के शहर जोहान्सबर्ग में आयोजित मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड 2018 प्रिन्सेस श्रेणी की विजेता बनने में सफल रहीं हैं। पांच दिनों तक लगातार चली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने हर एक स्टेज में बढ़त बनाए रखा।

देखें पूरी खबर : तेजस्विनी ने जीता मिसेज ग्लोबल वर्ल्ड साउथ अफ्रीका का खिताब, देखे खूबसूरत तस्वीरें

मलेशिया और रूस को पीछे छोड़ तेजस्विनी ने मुख्य विजेता का खिताब हासिल किया। साथ ही तेजस्विनी को उनकी टैलेंट में बेहतरीन परमार्फेंस देखते हुए ‘मोस्ट विवेशियंस’ का टाईटल भी दिया गया। फाइनल का परिणाम में जैसे ही स्क्रीन पर भारत का नाम बतौर मुख्य विजेता लिया गया वहां मौजूद लोग इंडिया इंडिया के नारे लगाने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें