केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए जारी सर्कुलर में बताया है कि वाइपर द्वीप पर विदेशियों के लिए अनाधिकार प्रवेश वर्जित आर्डर को वापस ले लिया गया है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में गृह मंत्रालय ने इस बात की ताकीद की है। विदेशी सैलानी केवल तय मानकों के अनुसार ही केवल दिन के समय ही यहां घूम सकेंगे।
अब तक लगी रोक की बड़ी वजह थी की इसकी सामुद्रिक सीमाएं हमारे लिए सामरिक महत्व के हिसाब से खासी संवेदनशील थी। इसलिए यहां विदेशी सैलानियों की निर्बाध आवाजाही सुरक्षा केलिहाज से बड़ी समस्या थी। इसके चलते यहां विदेशी सैलानियों के प्रवेश के लिए प्रतिबंधित लगा हुआ था।
अंडमान निकोबार प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से यह द्वीप काफी संवेदनशील है। इस द्वीप से विदेशी सामुद्रिक सीमाएं जिनमें मलेशिया, थाइलैंड, बर्मा और इंडोनेशिया आदि देशों की सीमाएं हैं यहां से काफी पास है।
इसलिए यहां आवाजाही को खोलने से पहले पूरे इलाके की सुरक्षा को बढ़ाया गया। इसके लिए हाल के वर्षों में इस द्वीप के आसपास की सुरक्षा काफी बढ़ाई गई है। पूरे इलाके को तकनीकों की मदद से हाईटेक सुरक्षा घेरे में लिया गया है।
इसके अलावा सैन्य और सामरिक दृष्टि से काफी संवेदनशील माने जाने वाले इलाके की सीमाओं में कई तरह के ऐसे उपकरण लगाए गए हैं ,जिससे कैसी भी अनाधिकृत गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से 24 घंटे सातों दिन इलाके की निगेहबानी की जाएगी। ताकि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति यहां प्रवेश न कर सके।