फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना के साथ महाराष्ट्र और नगालैंड के 50 बूथों पर भी पुनर्मतदान आज

Wed, 30 May 2018 02:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग (ईसी) ने उत्तर प्रदेश के कैराना के साथ ही महाराष्ट्र और नगालैंड के भी 50 मतदान केंद्रों (बूथों) पर भी बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए हैं। इन केंद्रों पर भी सोमवार को ईवीएम मशीनों के साथ जुड़ी वीवीपैट मशीने खराब हो गईं थीं। इनमें महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट के 49 मतदान केंद्र और नगालैंड का एक मतदान केंद्र शामिल हैं। 

विज्ञापन


पोल पैनल से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ईसी ने गोदिया के जिलाधिकारी को भी ड्यूटी में लापरवाही का दोषी मानते हुए स्थानांतरित कर दिया है और उनकी जगह नई नियुक्ति कर दी है। दोबारा मतदान की अधिसूचना कोहिमा और मुंबई भेज दी गई है। 

बता दें कि सोमवार को 10 राज्यों में हुए उपचुनावों में उपयोग की गईं 10,300 वीवीपैट मशीनों (जिससे ईवीएम का बटन दबाने के बाद वोट डालने की पर्ची निकलती है) में से 11 प्रतिशत से अधिक में खराबी होने पर उन्हें बदलना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें