फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू भगदड़: CM बोले- विधानसभा में सरकार ने नहीं आयोजित किया था सम्मान समारोह, राज्यपाल को मैंने बुलाया था

Wed, 11 Jun 2025 07:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक)

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि चार जून को विधानसभा के सामने सम्मान समारोह का आयोजन सरकार ने नहीं, बल्कि केएससीए और आरसीबी की ओर से आयाजित किया गया था। सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने खुद राज्यपाल को कार्यक्रम में बुलाया था, वह बिना निमंत्रण नहीं आए थे। 
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को दोहराया कि चार जून को विधानसभा के सामने आरसीबी टीम के लिए जो सम्मान समारोह हुआ था, उसे राज्य सरकार ने आयोजित नहीं किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत को बुलाया था, जिसमें वह भी भाग ले रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा की भव्य सीढ़ियों पर यह कार्यक्रम कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से आयोजित किया गया था। सिद्धारमैया ने कहा, चार जून को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और आरसीबी ने खिलाड़ियों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया था। उसी दिन सुबह 11:29 बजे मुझे निमंत्रण मिला और मैंने उसे स्वीकार कर लिया। मुख्य सचिव ने भी मुझसे बात की थी और मैंने कहा था कि आगे बढ़ो। राज्यपाल भी उस कार्यक्रम में आए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि राज्यपाल बिना बुलाए आए थे, यह सही नहीं है। 

ये भी पढ़ें: बंगलूरू भगदड़ मामले में आरसीबी के मार्केटिंग हेड की याचिका पर सुनवाई पूरी, गुरुवार को आएगा फैसला

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के गोविंदराज (जिन्हें अब पद से हटा दिया गया है) ने राजभवन में फोन किया और फिर वह फोन मुझे दे दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल भी आ रहे हैं। मैंने राज्यपाल से बात की और कहा कि मैं कार्यक्रम में जा रहा हूं, आप भी आइए। मैंने उन्हें बुलाया था।' उन्होंने आगे कहा, तो राज्यपाल भी उस सम्मान समारोह में आए, जो बारिश के कारण सिर्फ 20 मिनट चला और फिर हम दोनों वहां से चले गए। यही हुआ है। अखबारों और टीवी चैनलों ने यह बताया कि राज्यपाल को किसी ने नहीं बुलाया था और वे खुद आ गए थे, इसलिए मैं यह स्पष्टीकरण दे रहा हूं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केरल हाईकोर्ट का प्रियंका गांधी को नोटिस, नाव्या ने चुनाव याचिका दाखिल कर उपचुनाव में जीत को दी थी चुनौती

जब उनसे पूछा गया कि क्या राज्यपाल को पहले से कोई औपचारिक निमंत्रण दिया गया था और अगर दिया था तो किसने दिया था, इस पर सिद्धारमैया ने कहा, मुझे नहीं पता किसने बुलाया या नहीं बुलाया। मैंने तो उन्हें बुलाया क्योंकि मैं खुद कार्यक्रम में जा रहा था। उन्होंने फिर से स्पष्ट किया कि यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि इसे केएससीए और आरसीबी ने आयोजित किया था। 4 जून को आईपीएल में आरसीबी की जीत के उपलक्ष्य में विधानसभा में सम्मान समारोह के साथ-साथ चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के पास भी एक विजय परेड का आयोजन किया गया था, जहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसमें भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें