फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: कोलकाता के पास रवींद्रनगर में पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प; गाड़ियां फूंकी, हमले में कई पुलिसकर्मी घायल

Wed, 11 Jun 2025 07:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के रवींद्र नगर में एक बार फिर से हिंसा हुई है। वहीं इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी उपद्रवियों ने नहीं छोड़ा, उनपर पत्थर बरसाए और गाड़ियों पर भी हमला किया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
कोलकाता के पास पुलिस और उपद्रवियों में झड़प - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के कुछ किलोमीटर दूर रवींद्रनगर इलाके में सोमवार को एक बड़ी हिंसा हुई। यहां एक भीड़ ने पुलिस से भिड़कर वाहनों को तोड़ दिया और कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। यह घटना दो समूहों के बीच एक स्थानीय विवाद के बाद हुई। जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने पुलिस के वाहन पर पत्थर फेंके और एक पुलिस की गाड़ी के कांच भी तोड़ दिए। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं, जिसके सिर में चोट लगी थी। कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगने से खून बहता हुआ देखा गया।
विज्ञापन

 
उपद्रवियों ने फूंकी गाड़ियां, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
इस मौके पर उपद्रवियों ने रवींद्रनगर पुलिस स्टेशन के सामने एक मोटरसाइकिल भी आग के हवाले कर दी। वहीं स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके। हिंसा करीब एक घंटे तक जारी रही, इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने सड़क को खाली कराने के लिए धीरे-धीरे भीड़ को पीछे धकेलना शुरू किया।

हिंसा के खिलाफ भाजपा का मार्च
वहीं पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने दक्षिण 24 परगना के रवींद्र नगर में हुई हिंसा को लेकर डीजीपी से मिलने के लिए कोलकाता में राज्य पुलिस मुख्यालय, भबानी भवन तक मार्च किया।
विज्ञापन




हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है- शुभेंदु अधिकारी
इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। महेशतला, मेटियाब्रुज, रवींद्र नगर पुलिस क्षेत्र में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदुओं की दुकानों और घरों को लूटा गया। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें पुलिस बलों और हिंदुओं को बचाने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात करना चाहिए। ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में आम पुलिस बल और हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। कल हम विधानसभा में जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे, हम कलकत्ता उच्च न्यायालय की विशेष पीठ के समक्ष याचिका दायर करेंगे।'
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें